KBP Times

वेयरहाउस अधिकारी के सुसाइड पर संग्राम, चंडीगढ़ में BJP-कांग्रेस और अकाली दल का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल

Warehouse Officer Suicide

Warehouse Officer Suicide: पंजाब वेयरहाउस अधिकारी गगनदीप रंधावा की आत्महत्या के बाद राज्य में सियासत तेज होती जा रही है. शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने आज (22मार्च) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर विरोध मार्च निकाला. चंडीगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेड, अतिरिक्त पुलिस बल और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ नारे लगाए और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की.

“परिवार की मदद करनी चाहिए”
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि हम परिवार के सदस्यों के लिए पूरी सुरक्षा और हिफाज़त की मांग करते हैं. गौरव यादव के नेतृत्व में पुलिस ‘ठगों’ की तरह काम कर रही है. वे परिवार पर दबाव क्यों डाल रहे हैं? इसके बजाय, उन्हें परिवार की मदद करनी चाहिए. वे पोस्टमार्टम करवाने जैसे मामलों में परिवार पर ज़ोर-ज़बरदस्ती कर रहे हैं. जब भी अरविंद केजरीवाल या भगवंत मान का फ़ोन आता है, तो वे तुरंत उसी के मुताबिक कार्रवाई करते हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता, सिक्किम के पूर्व CM चामलिंग को पीछे छोड़ा

“CBI जांच की मांग”
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता. हम CIB जांच की मांग कर रहे हैं. FIR शाम 7 बजे ही दर्ज हो जानी चाहिए थी. विपक्ष के दबाव में उन्होंने हमें पूरी रात वहीं इंतज़ार करवाया. थाने के सभी अधिकारी चले गए और पुलिसकर्मी भी चले गए.

“पंजाब के लोगों पर असर पड़ा है”
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि कल मैं समय पर नहीं पहुंच पाया, क्योंकि मेरे घर पर मेरे चाचा के बेटे की बेटी की शादी हो रही थी. एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिससे मुझे लगता है कि पूरे पंजाब में, अधिकारियों और पंजाब के लोगों पर असर पड़ा है. इसलिए कल, हमारे विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा, सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा, हमारे जिला प्रमुख, वे सभी वहां पहुंचे और परिवार के साथ अपना दुख साझा किया.
चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक वाक्या हुआ है और इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसकी CBI द्वारा निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Kharge Statement bjp protest

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

medical camp

जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

2

2