KBP Times

“देश में अराजकता फैलाने…” राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र CM फडणवीस का पलटवार

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पलटवार किया है. आज दुनिया में बड़े पैमाने पर युद्ध हो रहा है. ऐसे युद्ध में भी भारत सरकार ने आम आदमी के जीवन पर इसका कोई असर न पड़े इसका इंतजाम किया है. पाकिस्तान और श्रीलंका के हालात देखिए. वहां पेट्रोल, गैस मिलना बंद हो गया. सारी चीजें वहां समाप्त हो रही हैं. लेकिन भारत में इसका कोई असर नहीं होने दिया गया. राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करते रहते हैं. ऐसे प्रयासों के कारण ही जनता उनसे दूर गई है.

“राहुल गांधी सिर्फ उनकी थाली की चिंता करें तो बेहतर होगा”
शिवसेना नेता शायना एनसी (Shayna NC) ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी सिर्फ उनकी थाली की चिंता करें तो बेहतर होगा क्योंकि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा कि लोगों के लिए काम किया जाए. उन्होंने आरोप लगाया है कि पेट्रोल, डीजल, LPG के दाम बढ़ेंगे लेकिन कोई भी युद्ध होता है तो अस्थायी महंगाई होती है लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा के लिए ये वातावरण रहेगा. हमारे विशेषज्ञ सरकार के साथ काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: “होर्मुज पर मनमानी बर्दाश्त नहीं…” ईरान पर भड़के 22 देश, दे डाली बड़ी चेतावनी

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी- ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं. सरकार चाहे इसे “नॉर्मल” बताए, लेकिन हकीकत ये है- उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम बढ़ेंगे, FII का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाज़ार पर दबाव बढ़ेगा. यानी, हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है. और यह सिर्फ वक्त की बात है- चुनाव के बाद पेट्रोल, डीज़ल, LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी. मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति-सिर्फ बयानबाज़ी है. सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है- सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2