KBP Times

मिडिल ईस्ट का युद्ध क्या अब होगा खत्म? नेतन्याहू के बाद ट्रंप ने दिया बड़ा सिग्नल!

Israel-Iran war

Israel-Iran war:मिडिल ईस्ट युद्ध का आज 23वां दिन है. ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले लगातार जारी है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग को लेकर बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ तीन सप्ताह से चल रहे सैन्य अभियानों को कम करने पर विचार कर रहे हैं. ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर है. सबसे अहम वैश्विक तेल मार्गों में शामिल होर्मुज डलडमरूमध्य अब भी प्रभावी रूप से बंद है और हजारों अमेरिकी मरीन सैनिकों की मध्य पूर्व की ओर तैनाती जारी है. ट्रंप का बयान युद्ध समाप्ति की दिशा में मजबूत संकेत माना जा रहा है.

“वे उद्देश्यों को हासिल करने के बेहद करीब है”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान के आतंकी शासन को लेकर अमेरिका अपने व्यापक सैन्य प्रयासों को समाप्त करने पर विचार कर रहा है. वे उद्देश्यों को हासिल करने के बेहद करीब है. अमेरिका का लक्ष्य ईरान की मिसाइल क्षमता और लॉन्चर्स को पूरी तरह नष्ट करना, उनकी नौसेना और वायुसेना को खत्म करना, उसके रक्षा औद्योगिक आधार को तबाह करना और ईरान को कभी भी परमाणु क्षमता के करीब न पहुंचने देना है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने मध्य पूर्वी सहयोगियों इजरायल, अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और अन्य देशों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा. ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि समुद्री मार्ग को सुरक्षा और निगरानी उन देशों को करनी चाहिए, जो इसका इस्तेमाल करते हैं.

 महिला का BJP नेता पर हमला! ₹4.5 लाख को लेकर दफ्तर में थप्पड़ कांड | Maharajganj Viral Video

इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए बयान दिया था कि मैं कहना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं और आप इसके गवाह हैं. अमेरिका-इजरायल के हमलों के 20 दिनों बाद ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं बची है. नेतन्याहू ने संभावना जताई थी कि युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है.

यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच ईरान बंद कर देगा दुनिया का इंटरनेट! भारत पर क्या पड़ेगा असर?

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

2

2