Middle East War: पश्चिम एशिया युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस, मलेशिया, ओमान और कुवैत के शीर्ष नेताओं से बातचीत की है. जिसके बाद कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम, ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से लंबी बात की है. पीएम मोदी का सबसे बड़ा एजेंडा- युद्ध को रोकना और बातचीत का रास्ता साफ करना है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अब कूटनीति और संवाद ही शांति का एकमात्र रास्ता बचा है.
“भारत और ओमान होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित और फ़्री नेविगेशन के लिए खड़े हैं”
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ अच्छी बातचीत हुई और ओमान के लोगों को ईद की एडवांस बधाई दी. हम तनाव कम करने और उसके बाद शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को प्राथमिकता देने की ज़रूरत पर सहमत हुए. ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों समेत हज़ारों लोगों की सुरक्षित वापसी में मदद करने के ओमान के प्रयासों की तारीफ़ की. भारत और ओमान होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित और फ़्री नेविगेशन के लिए खड़े हैं.
मलेशिया के प्रधानमंत्री से क्या हुई बात?
PM मोदी ने एक और पोस्ट कर लिखा कि मैंने अपने मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात की और उन्हें और मलेशिया के लोगों को आने वाले हरि राया एदिलफित्री त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. हमने वेस्ट एशिया की बहुत चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए तनाव कम करने और शांति और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के अपने साझा वादे को दोहराया.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट, फिर क्यों हो रही आलोचना का शिकार, जानें वजह?
“फ्रांस के राष्ट्रपति से क्या बातचीत हुई”
प्रधानमंत्री ने पोस्ट कर लिखा कि अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से वेस्ट एशिया के हालात और तनाव कम करने की तुरंत ज़रूरत, साथ ही बातचीत और डिप्लोमेसी पर वापसी पर बात की। हम इस इलाके और उससे आगे शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपना करीबी तालमेल जारी रखने की उम्मीद करते हैं.
“सपोर्ट के लिए क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया”
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की. दोनों लीडर्स ने वेस्ट एशिया में बदलते हालात पर अपने विचार शेयर किए और हाल के डेवलपमेंट्स पर अपनी चिंताएं साझा कीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की भारत की निंदा दोहराई. उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन पक्का करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता पर भी ज़ोर दिया. दोनों लीडर्स इस बात पर सहमत हुए कि रीजनल शांति और स्टेबिलिटी के लिए लगातार राजनयिक जुड़ाव ज़रूरी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में हमारी कम्युनिटी की सुरक्षा और कल्याण के लिए उनके लगातार सपोर्ट के लिए क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया.



