KBP Times

IPL की टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर खरीदने की तैयारी में चार कंपनियां

RR Team sports

Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग की पहली चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स अपना मैजोरिटी स्टेक बेचने की तैयारी में है। इसके लिए 4 कंपनियों के नाम सामने आए हैं। खास बात यह है कि इनमें एक के साथ ललित मोदी का नाम भी जोड़ा जा रहा है। अगर ऐसा है तो क्या आईपीएल में ललित मोदी की एक बार फिर से वापसी होगी। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम आदित्य बिरला ग्रुप का है। इसके बाद नंबर आता है टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप का। 16 मार्च को इसकी डेडलाइन थी जो कि अब समाप्त हो गई है। अब इसकी फाइनल लिस्ट सामने आ गई है कि कौन-कौन इस रेस में शामिल हैं।

आर आर टीम की वैल्यूशन बढ़ी

राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू करीब 833 मिलियन डॉलर (7,737 करोड़ रुपए) आंकी गई थी जबकि बोली के समय वैल्यूएशन करीब 1.3 बिलियन डॉलर (12,074 करोड़ रुपए) तक पहुंच गई है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक रैने ग्रुप इस सेल प्रक्रिया को हैंडल कर रहा है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बिडिंग की बात स्वीकारते हुए राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने ललित मोदी के इस प्रक्रिया से जुड़ने से इनकार किया है।

ये चार ग्रुप हैं फाइनल बिडिंग में शामिल

1. आदित्य बिरला और डेविड ब्लिट्जर – बिग बिजनेस टाइकून आदित्य बिरला ग्रुप अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर के साथ मेजर स्टेक खरीदना चाहता है।

2. काल सोमानी, वॉल्टन व ललित मोदी के साथ – यूएस बेस्ड काल सोमानी वालमार्ट फाउंडर सैम वाल्टन के बेटे रोब वाल्टन व ललित मोदी के साथ स्टेक खरीदना चाहते हैं। सोमानी का पहले से ही आरआर में स्टेक है।

3. टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप – बेनेट एंड कोलमैन कं. लि. आरआर की फाइनल बिडर में शामिल है। टाइम्स इंटरनेट के वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी इसमें शामिल हैं।

4. डार्क होर्स कैपरी ग्लोबल – अंतिम बिडर है कैपरी ग्लोबल। ये मुंबई की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। इसके फाउंडर राजेश शर्मा हैं। डब्ल्यूपीएल में यूपी वारियर्स व आईएलटी20 में शारजाह वारियर्स की ऑनर है।

राजस्थान रॉयल्स के ऑनर

मनोज बदाले, एमर्जिंग मीडिया
रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स
लचलान मर्डोक
ग्रुप ऑफ इंडिविजुअल

यह भी पढ़ें : सबसे बड़ा IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से, 10 टीमों के बीच 84 मुकाबले, देशभर के 13 वेन्यू

यह भी देखें : राजस्थान दिवस पर जंतर-मंतर में परंपरा और विज्ञान का अद्भुत संगम | छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2