KBP Times

दिल्ली के पालम में भीषण आग से हड़कंप, 9 जिंदा जले, 2 लोगों ने कूदकर जान बचाई

Delhi Fire News

Delhi Fire News: दिल्ली के पालम इलाके में आज(18मार्च) एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन लड़कियां भी शामिल है. दो लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने 10 लोगों का रेस्कयू किया है. आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. कई अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है.

बिल्डिंग में 22 लोगों का परिवार रहता है
बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है, वहां बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और स्थायी टिन की शेड बनी हुई चार मंजिलें हैं. इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं. जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते हैं. आग की शुरुआत सुबह साढ़े 6 बजे के करीब इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैलती चली गई. आग लगते ही लोग इमारत से नीचे कूद गए थे. उनको भी चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बुझाने की कोशिश के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. इस पूरी बिल्डिंग में 22 लोगों का परिवार रहता है जिसमें से 10 से 12 लोग गोवा घूमने गए है. जो घर के अंदर थे वो आग की चपेट में आ गए.

यह भी पढ़ें: असम में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए सांसद बोरदोलोई, CM हिमंत बिस्वा बोले-पार्टी और मज़बूत होगी

“आग पूरी तरह से नियंत्रण में है”
अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि यहां लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने और रेस्क्यू करने के काम में जुटी हुई हैं. हमने 9 घायलों को बाहर निकाला और उनको अस्पताल भेजा गया है. हमारे पहुंचने से पहले, 2 लोग जो कूद चुके थे, उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है. आग पूरी तरह से नियंत्रण में है, कूलिंग ऑपरेशन जारी है. हम एक बार फिर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करेंगे. अगर कोई अपडेट होगा, तो हम आपको बताएंगे. NDRF इंस्पेक्टर विक्की ने कहा कि जैसे ही हमें सूचना मिली, हम 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए. आग काफी फैल चुकी थी, जिसे हमने कुशलतापूर्वक बुझा दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग की घटना में हर मृतक के परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2