Assembly Election 2026:असम में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुए हैं. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नागांव से मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस पार्टी के साथ उनका इतिहास 1975 से है. उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मज़बूत होगी. हम सब उनका अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने कहा कि आज, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में, असम के एक जाने-माने राजनीतिक कार्यकर्ता और वर्तमान में नगांव लोकसभा सीट से सांसद वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए हैं.
वहीं कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि कोई एक वजह नहीं है. मुझे घुटन महसूस हो रही थी. मेरा हमेशा अनादर किया जा रहा था.
प्रियंका गांधी ने बताया बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है
प्रद्युत बोरदोलोई ने अपने इस्तीफे में लिखा कि आज बहुत दुख के साथ, मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी पदों, खास अधिकारों और प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे रहा हूं. बतां दे कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में चले गए थे. प्रद्युत बोरदोलोई फिलहाल नागांव में लोकसभा के सदस्य हैं. बोरदोलोई के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे लगता है कि वे टिकट बंटवारे को लेकर परेशान थे और काश हमें इस बारे में बात करने का मौका मिलता.
यह भी पढ़ें: “राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता…” राज्यसभा में सांसदों के विदाई भाषण में बोले PM मोदी
प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर बीजेपी ने क्या कहा?
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह बयां करता है कि वहां कांग्रेस पार्टी में क्या हो रहा है. यह सही बात है कि अगर किसी को घुटन महसूस हो रही है या दबाव महसूस होता है, तो वो जाने के लिए स्वतंत्र है.
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस में भगदड़ मची है. राहुल गांधी की भूमिका किसी हालत में देशहित में नहीं है. भाजपा का विरोध करते करते वे देश का विरोध करने लगे हैं.
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ बचा है क्या? कांग्रेस खत्म होने वाली है. अगर गौरव गोगोई कल पार्टी से इस्तीफा दे दें तो कोई बड़ी बात नहीं होगी?



