KBP Times

सबसे बड़ा IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से, 10 टीमों के बीच 84 मुकाबले, देशभर के 13 वेन्यू

IPL matches start on 28 march 2026

Big IPL on 28 March: इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सीजन बनाएंगे। पहले अधिकतम 74 मैच होते थे। 10 टीमों के बीच देशभर के 13 अलग-अलग वेन्यू पर 64 दिन चौके-छक्के का रोमांच नजर आएगा। नए सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के जरिए खिलाड़ी मैच मोड में आने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने के ठीक 20 दिन बाद आईपीएल शुरू हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर कई प्रमुख खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर भी रख रही हैं।

लखनऊ के पेसर्स ने अफ्रीका में ट्रेनिंग की; अबु धाबी में था पंजाब का कैंप

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज, धोनी समेत कई खिलाड़ी 1 मार्च से नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वहीं, आरसीबी ने 10 फरवरी से कैंप शुरू किया, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। गुजरात के 16 फरवरी से नाथद्वारा में आयोजित कैंप में कप्तान शुभमन और साई सुदर्शन शामिल थे। टीम जनवरी में भी कैंप कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबु धाबी में कैंप किया। टीम का दूसरा कैंप भी शुरू हो चुका है। लखनऊ ने अपने तेज गेंदबाजों को डरबन भेजा था। अब मुख्य कैंप लखनऊ में शुरू हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान, केकेआर, दिल्ली का भी कैंप शुरू हो चुका है।

‘बिग-3’ का मिशनः अंतिम बार एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं धोनी, रोहित, कोहली

आईपीएल के 19 साल के सफर में तीन चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने इस लीग को ‘कल्ट’ बनाया। ये हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली। यह आखिरी सीजन हो सकता है, जब तीनों एक साथ खेलते नजर आएं।

धोनी का ‘इम्पैक्ट’ रोल

चेन्नई के ‘थाला’ ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ हफ्ते पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। चर्चा है कि 44 साल की उम्र में यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है। लेकिन, उनकी फिटनेस और लंबे छक्कों को देखकर लगता है कि वे अब भी किसी युवा खिलाड़ी को मात दे सकते हैं। फ्रेंचाइजी के सूत्रों के अनुसार, इस बार वे शायद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर ज्यादा नजर आएं।

रोहित की दमदार प्रैक्टिस

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा कैंप से जुड़ गए हैं और प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर उनका आक्रामक अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने खास पुल शॉट और बड़े शॉट की प्रैक्टिस की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने लीग से पहले 11 किलो वजन कम किया है। एक्सपर्ट्स में इस बात पर बहस है कि क्या उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के बजाय फुल-टाइम बैटर के तौर पर खेलना चाहिए।

कोहली पर विजेता का दबाव

IPL ने 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर ‘किस्मत’ बदल ली है। अब वे अंडरडॉग नहीं है बल्कि हर टीम उन्हें हराना चाहती है। इसके अलावा विराट कोहली के सामने पहली बार खिताब को बचाने की चुनौती है। भारत आने से पहले ही नए सीजन के लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कोहली भारत आ चुके हैं और जल्द ही वे कैंप से जुड़ सकते हैं।

3 टीमों के डबल वेन्यूः रॉयल्स गुवाहाटी, किंग्स धर्मशाला और चैलेंजर्स रायपुर में भी खेलेंगे

इस बार आईपीएल 10 शहरों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने इस बार 13 शहरों को मेजबानी सौंपी है। नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट का क्रेज भुनाने के लिए राजस्थान अपने कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में खेलेगी। असम के रियान पराग की कप्तानी ने इस बार वहां के प्रशंसकों में नया जोश भर दिया है। वहीं, पंजाब किंग्स के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के अलावा धर्मशाला में भी होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ‘सेकेंड होम’ के रूप में चुना है।

KKR के हर्षित हो सकते हैं बाहर; आरसीबी-हैदराबाद को भी झटका

केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण पूरे या ज्यादातर सीजन से बाहर हो सकते हैं। हर्षित को यह चोट टी20 वर्ल्ड कप से पहले द. अफ्रीका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और वे रिहैब से गुजर रहे हैं। इसके अलावा, आरसीबी के जोश हेजलवुड और हैदराबाद के पैट कमिंस के भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के दोनों पेसर चोट से उबर रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान किशन को कप्तानी मिल सकती है।

चार साल पुराने फॉर्मेट की वापसी, फिर से डबल राउंड रॉबिन मुकाबले

पिछले कुछ सालों में टीमें ग्रुप में बंटी हुई थीं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट अपने ‘ओरिजिनल’ और सबसे निष्पक्ष फॉर्मेट यानी डबल राउंड रॉबिन की ओर लौट रहा है। इसका मतलब है कि हर टीम दूसरी टीम से दो बार (होम और अवे) भिड़ेगी। आईपीएल में चार साल बाद इस फॉर्मेट की वापसी हो रही है। यह इसलिए खास है क्योंकि पॉइंट टेबल में किसी भी टीम को ‘आसान ग्रुप’ का फायदा नहीं मिलेगा। प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर विरोधी के खिलाफ अपनी ताकत साबित करनी होगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में लॉन्च की नीली जर्सी, गुवाहाटी के मैदान में होगी पिंक जर्सी

इस बार AI ब्रॉडकास्टिंगः स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा बोर्ड

ब्रॉडकास्टिंग में एआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। फैंस ‘हाइपर-पर्सनलाइज्ड’ कैमरा एंगल चुन सकेंगे। वे चाहें तो पूरे मैच के दौरान सिर्फ पसंदीदा खिलाड़ी पर फोकस कर सकते हैं। स्मार्ट बॉल्स व पिच का इस्तेमाल हो सकता है। कूकाबुरा ने स्मार्ट बॉल का परीक्षण पहले ही किया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। चर्चा है कि बीसीसीआई स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा है। इसमें पिच की सतह के नीचे सेंसर होते हैं जो नमी और बाउंस का डेटा ब्रॉडकास्टर को भेजते हैं। एमिरेट्स बोर्ड ने कुछ समय पहले इसका ट्रायल किया था।

यह भी देखें : UGC नियमों पर फिर घमासान! करणी सेना का बड़ा ऐलान | 19 मार्च सुनवाई से पहले धरने की चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2