KBP Times

स्कूलों को अंतिम अवसर, 10 मार्च तक करें 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए शाला दर्पण पर सत्रांक प्रविष्टि

Education

Education of Rajasthan: शिक्षा विभाग राजस्थान ने कक्षा 8वीं और कक्षा 5वीं परीक्षा 2026 के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर सत्रांक प्रविष्टि में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को अंतिम अवसर दिया है। विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर ने सत्रांक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मार्च की आधी रात तक कर दी है। विभाग ने साफ कर दिया है कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ेगी और लापरवाही पर सीधे संस्था प्रधानों पर गाज गिरेगी।

कई स्कूलों का काम अधूरा

कार्यालय पंजीयक के अनुसार 5वी और 8वीं दोनों कक्षाओं के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लॉग-इन से सत्रांक प्रविष्टि का मॉड्यूल 12 फरवरी 2026 को ही शुरू कर दिया था। पूर्व में इसके लिए 6 मार्च 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित थी। लेकिन,पोर्टल की रिपोर्ट से यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि प्रदेश के अनेक विद्यालयों ने अंतिम तिथि बीतने के बाद भी सत्रांक प्रविष्टि का कार्य पूरा नहीं किया। पंजीयक शीशराम कुलहरि ने सभी संस्था प्रधानों को हिदायत दी कि वे हर हाल में नई तय सीमा 10 मार्च तक सभी विषयों के सत्रांक पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। रिजल्ट रुकने पर स्कूल की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें :  देशसेवा का मौका, नेवी में 10वीं-12वीं वालों के लिए निकली अग्निवीर भर्ती

डाइट और सीबीईओ को दिए निर्देश

इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकताश् श्रेणी में रखा गया है। पंजीयक ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्यों और सीबीईओ को निर्देशित किया है कि वे अपने नियंत्रणाधीन सभी स्कूलों और संस्था प्रधानों को तत्काल इस आदेश से अवगत कराएं और समय रहते शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करवाएं।

यह भी देखें : खाकी बनी परिवार, Udaipur Police ने निभाया रिश्ते का फर्ज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

2

2