KBP Times

LPG के बाद अब दूग्ध का संकट, गैस किल्लत के साथ डेयरी की चिंता

Dairy crises

Iran-Israel war effect: LPG संकट के कारण देश के विभिन्न राज्यों में सिलेंडरों के लिए लोगों को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है. सरकार को सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव करने पड़े हैं। गैस संकट के बीच अब एक एक संकट से दस्तक दे दी है. वो है डेयरी क्षेत्र।

LPG संकट की चपेट में डेयरी 

दूध को सुरक्षित रखने के लिए भारी मात्रा में LPG की जरूरत पड़ती है. दूध को सही तापमान पर गर्म करके उसे पॉश्‍चराइजेशन करना पड़ता है, जिसमें काफी गैस की जरूरत पड़ती है. इसी तरह से उसकी प्लास्टिक पैकेजिंग और कार्टन में भी गैस की जरूरत होती है. गैस की दिक्कत की वजह से कंपनियां प्लास्टिक पैकिंग तैयार नहीं कर पा रही है. महाराष्ट्र के डेयरी सेक्टर सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है. गोवर्धन डेयरी के फाउंडर देवेंद्र शाह ने भी इस संकट पर बात की और बताया कि उनके पास पैकेजिंग मटेरियल का स्टॉक सिर्फ 10 दिन का है. अगर यह संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो दूध की पैकेजिंग और सप्लाई अटक जाएगी. पैकिंग वाले दूध की सप्लाई पर गैस संकट ने असर डाला है.

 दूध सप्लाई पर संकट

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. गैस किल्लत के चलते दूध की सप्लाई अटक सकती है. डेयरी सेक्टर को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. डेयरी मालिकों का कहना है कि LPG  संकट के कारण दूध की प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण और पैकेजिंग का काम प्रभावित हो रहा है और अगर ये संकट जल्द खत्म नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में दूध की सप्लाई रोकनी पड़ सकती है. गैस संकट खत्म नहीं हुआ तो 10 दिन में स्थिति भयानक हो सकती है.

यह भी पढ़ें : SBI, HDFC, TCS जैसी 50 कंपनियों का भारी नुकसान, और कितना गिरेगा शेयर बाजार?

कैसे बिगड़े हालात ?

दरअसल भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है. वो 40 से ज्यादा देशों से तेल खरीदता है और मिडिल ईस्ट से गैस की खरीद करता है. भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी कच्चा तेल, 50 फीसदी प्राकृतिक गैस और 60 फीसदी LPG इंपोर्ट से पूरा करता है. 28 फरवरी को इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुई जंग के बाद ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट को बंद कर दिया. इस रास्ते से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई का 20 फीसदी और भारत के तेल और गैस का 50 से 55 फीसदी हिस्सा गुजरता है. इस रास्ते के बंद होने के बाद से भारत गैस और तेल का आयात नहीं कर पा रहा है, जिसकी वजह से रिजर्व स्टॉक पर निर्भरता बढ़ गई है और देश में गैस का संकट पैदा हो गया है.

यह भी देखें : खाकी बनी परिवार, Udaipur Police ने निभाया रिश्ते का फर्ज | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2