KBP Times

बंगाल में चीफ सेक्रेटरी,गृह सचिव को हटाने और IPS अफसरों के तबादले पर सियासत, TMC-BJP आमने-सामने

Assembly Election 2026

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य में पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश दिए हैं. जिसको लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी और TMC नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के पास सही जानकारी है इसलिए उन्होंने यह किया. थानेदारों को भी बदलना चाहिए. चुनाव आयोग से हमें उम्मीद है कि सही तरह से चुनाव होगा. पहले पुलिस, प्रशासन को तटस्थ कर लें, उन्होंने बहुत बदलाव किए हैं. मेरी उम्मीद है कि नामांकन की तारीख से पहले सब(सीटों के बारे में) फाइनल हो जाएगा.

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि यह तो चुनाव आयोग ने तय किया है, ये अफसर बहुत पक्षपाती हैं.इन्हें हटाना ही सही है. चुनाव आयोग ने सही काम किया. जो अफसर ED की छापेमारी में बाधा डालने जाएं ऐसे अफसरों को रखकर चुनाव कराना क्या सही होगा? ममता बनर्जी जिसे DGP, या मुख्य सचिव बनाती हैं उन्हें अपने पार्टी के सदस्य के रूप में इस्तेमाल करती हैं. ये TMC के दोस्त हैं, ये TMC के प्रशासनिक मित्र हैं. भाजपा पूरी तरह तैयार है, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी.

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य ने बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को उनके पदों से हटाने पर कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रशासन का राजनीतिकरण हो चुका है. पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की पूरी अनुपस्थिति है. जनता की कोई सुनवाई नहीं है. यहां चुनाव पूर्व हिंसा होती है जिसमें पश्चिम बंगाल प्रशासन की कितनी जिम्मेदारी है वो यहां की जनता जानती है. इसलिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा दृष्टि से कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में उठाया LPG का मुद्दा, जेपी नड्डा बोले-लोगों को भड़का रहे हैं…

TMC नेताओं ने क्या कहा?

  • टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा जिस तरह सुबह 4 बजे गृह सचिव, मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस प्रमुख को हटाया गया और जिस तरह चुनाव आयोग अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर बंगाल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, यह एक साजिश है. भाजपा और चुनाव आयोग के बीच की साजिश. इसके खिलाफ हमने आज संसद में अपनी आवाज उठाई और पूरे दिन के लिए वॉकआउट किया.
  • TMC सांसद सौगत रॉय ने बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना को उनके पदों से हटाने पर कहा, मेरे अनुसार ये गलत कदम है. पश्चिम बंगाल के खिलाफ कदम है. इससे चुनाव परिचालन और भी मुश्किल हो जाएगी.
  • TMC सांसद जून मालिया ने कहा कि ट्रांसफर तो होते ही रहते हैं मैं इसे ज़्यादा अहमियत नहीं दे रही हूं. लेकिन सच तो यह है कि इस साल हम हैरान और अचंभित हैं कि चुनाव दो चरणों में होंगे, क्योंकि खासकर पश्चिम बंगाल में, हमने हमेशा देखा है कि चुनाव आठ या नौ चरणों में होते हैं. यहां तक कि 2021 में COVID के दौरान भी, जब मैं भी एक उम्मीदवार थी, और हम सब जानते हैं कि उस समय हम किन हालात से गुज़र रहे थे.

किस-किस के हुए तबादले?
सिद्ध नाथ गुप्ता (IPS -1992) को DG और IGP, पश्चिम बंगाल सरकार (इंचार्ज) के तौर पर पोस्ट किया गया.
अजय कुमार नंद (IPS -1996) को कमिश्नर, कोलकाता पुलिस के तौर पर पोस्ट किया गया.
नटराजन रमेश बाबू (IPS -1991) को DG, करेक्शनल सर्विसेज़ के तौर पर पोस्ट किया गया.
अजय मुकुंद रानाडे (IPS -1995) को ADG और IGP (लॉ एंड ऑर्डर) के तौर पर पोस्ट किया जाए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2