KBP Times

“चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है…” सपा चीफ अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Assembly Election 2026

Assembly Election 2026:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनाव आयोग द्वारा कई राज्यों के अधिकारियों को उनके पदों से हटाने पर कहा कि जब कभी भी चुनाव होता है तो यदि प्रदेश में उनकी(भाजपा) सरकार नहीं है तो सबसे पहले वे चीफ सेक्रेटरी और अन्य अधिकारियों को हटाएंगे. उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं किया जाता है? उत्तर प्रदेश में तो कभी DGP को नहीं हटाया जाता. जब-जब चुनाव हुआ तब चुनाव आयोग को कितनी शिकायतें की गई. लेकिन क्या चुनाव आयोग ने उन्हें हटाया? क्या उन लोगों को हटाया गया जिनके परिवार के लोग ही चुनाव लड़ रहे थे. चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. जो लोग गैस सिलेंडर तक नहीं दे पा रहे हैं वो दुनिया में कहां पहुंचेंगे?

“लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत चुनाव संपन्न होगा”
वहीं भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा कि चुनाव आयोग की क्षमता, कार्य शीलता पहले से ही प्रतिष्ठित और सम्मानित रही है. मैं समझता हूं कि शांतिपूर्ण तरीके से और लोकतांत्रिक परंपराओं के तहत चुनाव संपन्न होगा. विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद चुनाव आयोग द्वारा कई राज्यों के अधिकारियों को उनके पदों से हटाने पर उन्होंने कहा कि ये एक सामान्य प्रक्रिया है. जब चुनाव आयोग ये मानता है कि चुनाव की प्रक्रिया का ईमानदारी के साथ पारदर्शी निष्पादन करने की आवश्यकता है जिनका उपयोग किया जाए, उसमें स्थानांतरण भी शामिल है. ये हर चुनाव में देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद, ईरान के ड्रोन हमले से लगी आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान

“मतगणना एक साथ पहली बार नहीं हो रही है”
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है जो चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण करती है. चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा की है, कहीं एक तो कहीं दो चरणों में चुनाव होना है. सभी की मतगणना एक साथ पहली बार नहीं हो रही है, चाहे कांग्रेस पार्टी हो, समाजवादी पार्टी या ममता बनर्जी हो सबको समझना होगा कि मतगणना एक साथ होती है. लेकिन विपक्ष इस बात को जानते हुए चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करने की कुचेष्टा करता है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2