KBP Times

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव, असम,केरल,पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे

Election Commission

Assembly Election 2026:भारतीय चुनाव आयोग बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. असम, केरल, पुडुचेरी में सिंगल फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं तमिलनाडू में 23 अप्रैल और बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है. पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है.

2021 में 8 चरणों में हुआ था बंगाल में चुनाव
बता दें कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था. बंगाल में पिछला विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराया गया था. असम में 3 और तमिलनाडू, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं. पिछले 12 महीने में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता लाने के लिए कई नए प्रयोग किए हैं. जिसमें पहला SIR है, उसमें यह निश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में न रहे. दूसरा मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखा जाएगा. वोट देने के बाद उसे वापस ले सकेंगे.

उन्होंने बताया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हमने पिछले दिनों चुनाव की तैयारियों के लिए असम, केरल, तमिलनाडू, बंगाल और पुडुचेरी के वोटर्स का दौरा किया. हमने सभी दलों के नेताओं से मुलाकात की. उनके विचार और सुझाव भी जाने. बीएलओ को सम्मानित किया जिन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में योगदान दिया. नए वोटर्स को सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें: “घुसपैठियों की पनाहगाह बनाया था…” असम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला

“हिंसा को चुनाव आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा”
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 326, चुनाव आयोग को यह दायित्व देता है कि वह पात्र लोगों को सूची में रखे. जो मतदाता 18 साल के हैं भारत के नागरिक हैं. आचार संहिता लागू होने के बाद अब कोई राज्य नई घोषणाओं का ऐलान नहीं कर सकता है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हिंसा को चुनाव आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा. अभी तक जो घटनाएं हुईं वे आचार संहिता लागू करने से पहले हुईं है. आज के बाद एक्शन लिया जाएगा. चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा.

” 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे”

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. शेड्यूल यह होगा कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल को और गुजरात और महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होंगे. सभी मामलों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

देश-प्रदेश की बड़ी खबरें | आज की ताज़ा खबरें | Top Hindi News | Breaking News | KBP Times

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2