KBP Times

“TMC के विनाश का समय आ गया…” विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान से पहले बीजेपी ने बोला हमला

BJP Rahul Sinha

Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग आज रविवार को पश्चिमी बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है. उससे पहले कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जल्दी चुनाव की घोषणा होनी चाहिए नहीं तो समय पर चुनाव नहीं हो पाएगा. हमारी मांग है कि इस बार पश्चिम बंगाल में 1-2 चरण में चुनाव हो, फिर भी चुनाव आयोग जो फैसला लेगा वह हमें स्वीकार होगा. चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल भाजपा पूरी तैयार है. उन्होंने आगे कहा कि लोग समझ चुके हैं TMC क्या है, TMC के विनाश का समय आ गया है.

“भाजपा को 20 सीटें भी मिल गई तो बहुत है”
वहीं दूसरी तरफ कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि आज 4 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी. हमें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि हमारे संगठन का साल भर लोगों के साथ संपर्क रहता है. लोग TMC के साथ हैं, भाजपा को 20 सीटें भी मिल गई तो बहुत है. उन्होंने आगे कहा, “वे(भाजपा) हम पर हमला करते हैं लेकिन क्या वे हमें रोक पाए? वे हमें मार सकते हैं, हम तो गुंडे नहीं है, उनके(भाजपा) पास गुंडे हैं. लोगों का आशीर्वाद हमारे पास है.

यह भी पढ़ें: असम, बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव, कब आएगा रिजल्ट, आज होगा तारीखों का ऐलान

“लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं”
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल के लोग चाह रहे हैं कि हम आक्रामक होकर काम करें. लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं. यही समय है और सही समय है. प्रधानमंत्री ने जो कल संदेश दिया है, लोग उससे गद-गद हो गए हैं. लोगों के मन में थोड़ा भी जो संदेह था वो भी दूर हो गया है. परिवर्तन निश्चित है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2