KBP Times

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मिली अनुमति, कहा- जो सच्चा हिंदू होगा वह…

Swami Avimukteshwaranand

Swami Avimukteshwaranand: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ माता प्रतिष्ठा संकल्प महासभा को लखनऊ में प्रशासन ने शर्तों के साथ अनुमति दी है. 11 मार्च को कांशीराम स्मृति स्थल पर सभा होगी. जिसको लेकर शंकराचार्य ने कहा कि अहंकार, अहंकार और क्या कारण है? परमिशन इसलिए नहीं दे रहे थे कि ऊहापोह बनी रहे, जनता न आए और लोग सोचते रहें कि कार्यक्रम होगा या नहीं होगा. अब एक दिन पहले अनुमति दे दी गई. एक दिन में कोई रिजर्वेशन नहीं करा सकता और न ही दूर-दराज से लोग आ सकते हैं. पूरे देश से जो लोग आने वाले थे, वे एक दिन में कैसे पहुंच पाएंगे? इसलिए परमिशन को लेकर सस्पेंस बनाए रखा गया और अब जाकर अनुमति दी गई है.

“हम क्या मौन रहने के लिए आयोजन कर रहे हैं”
उन्होंने (Swami Avimukteshwaranand) कहा कि हम क्या मौन रहने के लिए आयोजन कर रहे हैं? जो मौन बैठेंगे। वहां क्या शोक सभा कर रहे हैं. कहो तो शोक सभा कर दें. 15 लाख गाय जो आपने गायब की हैं, आपके कार्यकाल में जो गायब हुई हैं, उनकी शोक सभा कर दें फिर मौन ही रहेंगे हम. आप क्या चाहते हैं? ऐसी शर्तें क्यों लगाते हो? हम अपने मन की पीढ़ा को व्यक्त करने ही तो आ रहे हैं. आप शर्तें लगा रहे हैं कि आप यह मत करिए, वह मत करिए.

यह भी पढ़ें: “1000 हजार रुपये लेकर गिद्दा करने वाली औरतें पंजाब के लिए सुरमे कैसे पैदा करेंगी?” कांग्रेस नेता खैरा की टिप्पणी से मचा बवाल

“जो सच्चा हिंदू होगा, वह समय निकालकर आएगा”
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand) ने कहा कि जब हम गाय की रक्षा का मुद्दा लेकर चले हैं, तो आप हमें सहारा क्यों नहीं दे रहे हैं? आपका तो मुद्दा था, आप तो कहते थे कि हम हिंदू पार्टी हैं,आप तो भगवा पहनकर बैठे हुए हैं. जब कोई गाय की रक्षा की मांग लेकर आगे बढ़े, तो सबसे पहले आपको आगे आकर उसका समर्थन करना चाहिए. आप समर्थन क्यों नहीं कर रहे हैं? और अगर कोई दूसरा समर्थन कर रहा है, तो आपको दर्द हो रहा है. हिंदू और गौभक्त हर पार्टी में हैं. हमने तो किसी एक पार्टी को आमंत्रित नहीं किया है. आप आएं, मना कौन करता है. अगर गौमाता के लिए आना है, तो शंकराचार्य जी के साथ सुर में सुर मिलाइए. हमारी किसी से कोई बातचीत नहीं है। हम तो पहले ही कह चुके हैं कि जो सच्चा हिंदू होगा, वह समय निकालकर आएगा, और जो नहीं आ सकेगा, वह जहां है वहीं से शंख बजाएगा. सम्मिलित सभा है. यह सब कल ही पता चलेगा.

“झूठे को रणनीति ज्यादा बनानी पड़ती है”
उन्होंने (Swami Avimukteshwaranand) कहा कि झूठे को रणनीति ज्यादा बनानी पड़ती है. जो सीधा-सच्चा है, उसको क्या रणनीति बनानी है? जो बात है सीधी है, कि हम जाएंगे, 40 दिन बीतेगा, फिर 41वें दिन खड़े होकर, 40 दिन में जो हम लोगों को समझ में आया है इन लोगों के बारे में, वह बताएंगे और साथ ही गौमाता का जो हमारा एजेंडा है, जो हमारा इस समय का अभियान है, जो हमारा आंदोलन है, उसको धर्मयुद्ध में परिणत करने के लिए संखनाद करेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2