KBP Times

“स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान…” दिल्ली की बीजेपी सरकार पर भड़के AAP संयोजक केजरीवाल

Arvind Kejriwal

Fansi Ghar Controversy:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष फांसी घर विवाद पर अपना पक्ष रखने पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का जो परिसर है ये ऐतिहासिक इमारत है अंग्रेजों के जमाने में जब कलकत्ता से दिल्ली राजधानी ट्रांसफर की गई थी तो उस समय ये इमारत बनाई गई थी 1912 में ये इमारत बनाई गई थी इस इमारत में 2022 में तत्कालीन स्पीकर राम निवास गोयल से पता चला कि इस इमारत के एक कोने में एक फांसी घर था उस फांसी घर में स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी गोयल साहब ने मुझे बुलाया था और कहा था कि इस जगह को पर्यटक के लिए खोलना चाहिए ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सके हमने इसका उद्घाटन किया था लेकिन जब बीजेपी की सरकार आई है वो लोग साबित करने में लगे हुए हैं वो फांसी घर नहीं थी बल्कि टिफिन रूम था.

“इनको सिर्फ राजनीति करना है दिल्ली से मतलब नहीं”
केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं स्वतंत्रता सेनानियों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है आज मुझे विधानसभा बुलाया गया था कि साबित करो वो फांसी घर था मैंने कहा कि स्पीकर साहब ने सारी जांच करने के बाद किया था लेकिन आप बताए कि आपके पास क्या सबूत है कि वो टिफिन घर था. लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं है. इसका मतलब ये जानबूझकर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए उससे फांसी घर नहीं था और टिफिन घर साबित करने में लगे हुए हैं. जब से बीजेपी की सरकार दिल्ली में आई है तब से दिल्ली का हाल बुरा है. इनको सिर्फ राजनीति करना है दिल्ली से मतलब नहीं है.

यह भी पढ़ें:  ‘फांसी घर’ के मुद्दे पर दिल्ली में गरमाई सियासत, आतिशी ने बीजेपी को घेरा, कहा- बंदर के हाथ में उस्तरा…

“केजरीवाल की सिक्योरिटी की ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहती”
वहीं AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमला हो चुका है, और इसीलिए उन्हें Z सिक्योरिटी दी गई है. लेकिन दिल्ली असेंबली में इस तरह से उनकी सिक्योरिटी हटाना और उन्हें बार-बार इस तरह अकेले बुलाना इससे कई सवाल खड़े होते हैं और ऐसा लगता है कि दिल्ली विधानसभा अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी की ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहती.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2