KBP Times

मोटरस्पोर्ट्स F1 का नया सीजन, भारत में कब और कहां देख सकते हैं ?

Motor Race

Motor Race : मोटरस्पोर्ट्स के सबसे बड़े मंच F1 का नया सीजन शुरू होने जा रहा है. 2026 का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई ग्रांड प्रिक्स के साथ खेला जाएगा, जिसे लेकर दुनियाभर के रेसिंग फैंस काफी उत्साहित हैं. यह रेस ऑस्ट्रेलिया के मशहूर अल्बर्ट पार्क सर्किट में आयोजित होगी. सीजन की पहली रेस से ही मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. इस बार का सीजन कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि F1 में बड़े नियम बदलाव लागू किए गए हैं. नई तकनीक और बदले हुए कार डिजाइन के कारण इस बार टीमों के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

कड़ी टक्कर की उम्मीद

प्री-सीजन टेस्टिंग के शुरुआती संकेतों से लगता है कि मर्सिडीज-एएमजी पेट्रोनास F1 टीम इस बार मजबूत शुरुआत कर सकती है. हालांकि स्कुडेरिया फेरारी, रेड बुल रेसिंग और मैकलारेन भी जीत की दौड़ में पीछे नहीं हैं. खास बात यह है कि पिछले सीजन के चैंपियन लैंडो नॉरिस भी इस बार खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इसलिए ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स में ही इस बात के संकेत मिल सकते हैं कि 2026 में कौन सी टीम सबसे मजबूत रहने वाली है.

ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स का पूरा शेड्यूल

F1 सीजन की शुरुआत तीन दिनों के कार्यक्रम के साथ होगी.

6 मार्च (शुक्रवार)

प्रैक्टिस सेशन 1 – सुबह 1:30 बजे
प्रैक्टिस सेशन 2 – सुबह 5:00 बजे
7 मार्च (शनिवार)

प्रैक्टिस सेशन 3 – सुबह 1:30 बजे
क्वालिफाइंग – सुबह 5:00 बजे
8 मार्च (रविवार)

मुख्य रेस – सुबह 4:00 बजे
भारत में कहां देखें लाइव रेस

भारत में F1 फैंस इस सीजन की पहली रेस को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं.

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: फैनकोड (FanCode)
टीवी प्लेटफॉर्म: टाटा प्ले (Tata Play)
इसके अलावा दर्शक F1 TV Pro और F1 TV Premium की सदस्यता लेकर भी रेस का लाइव आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कपः भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, न्यूजीलैंड पहले ही फइनल में

सीजन की धमाकेदार शुरुआत

नए नियम, नई कारें और मजबूत टीमों की टक्कर- इन सब वजहों से 2026 का F1 सीजन काफी रोमांचक होने वाला है. ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स में ही यह साफ हो सकता है कि इस साल चैंपियन बनने की दौड़ में कौन आगे निकलता है. रेसिंग फैंस के लिए यह सीजन की शानदार शुरुआत साबित हो सकती है, जहां हर लैप के साथ रोमांच बढ़ता जाएगा.

यह भी देखें : SMS हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ में आक्रोश, अग्नि*कांड मामले में बनी जांच कमेटी पर आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2