KBP Times

“अब बुलडोजर का बिहार होगा…” नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी पर भड़के कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह

Nitish Kumar

Nitish Kumar: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा कि मैं उन्हें कठपुतली कहता था कि वो केवल कठपुतली हैं और बिहार में शासन दिल्ली से चल रहा है, तो वही हुआ है. नया बिहार अब बुलडोजर का बिहार होगा. यह जनादेश के साथ छल है.

बिहार सरकार के मंत्रियों ने क्या कहा?

  • बिहार सरकार में मंत्री ज़मा खान ने कहा कि मैं विपक्ष की बात नहीं करना चाहता. नीतीश कुमार का काम करने का तरीका पूरे बिहार को पसंद है. बिहार नहीं चाहता है कि नीतीश कुमार बिहार को छोड़कर कहीं जाएं.
  • मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं. नीतीश कुमार का जो राजनीतिक फैसला है, उस फैसले के साथ हम सब खड़े हैं. उनके समर्थक उनके इस निर्णय से दुखी हैं.
  • मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कल राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन किया गया है, यह उनका खुद का फैसला है. उन्होंने विकसित बिहार के सपने को और उस लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया और आगे भी अभिभावक के रूप में बिहार कैसे आगे बढ़ेगा, इसके लिए उनका सानिध्य मिलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: “MSP में हुए सुधार से किसानों को…” एग्रीकल्चर और रूरल ट्रांसफॉर्मेशन के वेबिनार में बोले PM मोदी

महाराष्ट्र से शिवसेना की भी आई प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र से शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि अब बहुत स्पष्ट होता जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने PHD हासिल कर ली है कि किस तरीके से वोट कहीं भी किसी और पार्टी को जाएं, लेकिन सरकार बीजेपी ही बनाएगी. महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना पाए तो पार्टियां तोड़ दी, संविधान का दुरुपयोग करके कॉन्स्टिट्यूशन को अंडरमाइन करके अपनी सरकार बनाई. फिर हम देख रहे हैं किस तरीके से SIR के माध्यम से वोटर्स के अधिकार छीन रहे हैं.

उन्होंने कहा कि रातों-रात मुख्यमंत्री बदल जाते हैं, और रातों-रात लोगों को गवर्नर बन जाते हैं. मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन एक संवैधानिक पद को कठपुतली जैसा बना दिया गया है. किसी को भी कहीं से भी हटा दो और कभी भी ट्रांसफर कर दो. गवर्नर की एक संवैधानिक भूमिका होती है और फेडरल स्ट्रक्चर में आपको मुख्यमंत्री को साथ में लेकर ही निर्णय लेना पड़ता है.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2