KBP Times

पहली बार भारत की तरफ से खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विदेश सचिव को ईरान दूतावास भेजा

india and iran

India-Iran : भारत ने पहली बार खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर शोक तक नहीं जताने को लेकर देश में विपक्ष की ओर से लगातार केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रहा था। इसी का जवाब देते हुए भारत सरकार की ओर एक छोटे से अधिकारी विदेश सचिव को ईरानी दूतावास भेजकर शोक जताया गया है। खामेनेई के निधन के बाद दुनिया भर के कई देशों में शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी।

ईरान बोला- अमेरिका-इजराइल से बातचीत नहीं

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा है कि फिलहाल अमेरिका और इजराइल के साथ बातचीत की कोई स्थिति नहीं है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन संघर्ष की शुरुआत अमेरिका और इजराइल ने की है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पूछे गए सवाल पर फतहली ने कहा कि इस मामले में फिलहाल कोई नई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान ने हमेशा ईमानदारी दिखाई है और उसकी क्षमता और ताकत से सभी परिचित हैं।

यह भी पढ़ें : भारत और फिनलैंड सरकार के बीच व्यापार समझौता, PM मोदी बोले- नोकिया के मोबाइल फोन और…

भारत से लौट रहे वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया

अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत प्त्प्ै देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। यह ईरानी जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह भारत से रवाना हुआ था। जब इस पर हमला हुआ तब यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने किसी जहाज को युद्ध में निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अब तक ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबो चुका है।

यह भी देखें : जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर का रहस्यमयी इतिहास | City Palace Govind Dev Ji 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

2

2