KBP Times

दिल्ली में होली पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, राष्ट्रपति ने लॉन्च किया ‘पिंक कार्ड’ फ्री में कर सकेंगी बस,मेट्रो का सफर

President Draupadi Murmu

Delhi Pink Mobility Card Launch: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज (2 मार्च) ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ़्त पिंक कार्ड लॉन्च किया. जिसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने कहा कि आज दिल्ली के इतिहास में नारी शक्ति के नाम एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा लखपति बिटिया योजना, होली–दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड और 40,642 बेटियों के खातों में ₹100 करोड़ DBT हस्तांतरण का शुभारंभ हुआ. यह केवल योजनाओं का शुभारंभ नहीं है. यह सम्मान का संकल्प है. यह विश्वास का विस्तार है. यह उस शक्ति का अभिनंदन है, जो हर घर की धुरी है, हर परिवार की ताकत है. जब बेटी सशक्त होती है, परिवार सशक्त होता है. जब महिला आत्मनिर्भर होती है, समाज आत्मविश्वासी बनता है. और जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है, तब विकसित दिल्ली का मार्ग और स्पष्ट हो जाता है.

“नारी शक्ति ही विकसित दिल्ली की नई पहचान बनेगी”
दिल्ली सीएम (Rekha Gupta) ने कहा कि आज का दिन संदेश देता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की नारी शक्ति को अवसर भी मिलेगा, सुरक्षा भी मिलेगी, सम्मान भी मिलेगा. नारी शक्ति ही विकसित दिल्ली की नई पहचान बनेगी. सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं. सपने देखिए, अपना कल संवारिए, हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है. उन्होंने कहा कि यह ज़िंदगी के 3 पहलुओं को छूने की कोशिश है. एजुकेशन, मोबिलिटी और घरेलू एम्पावरमेंट. मैं दिल्ली की बेटियों को बधाई देती हूं. जब सरकार ने जांच की, तो हमें पता चला कि 1.75 लाख लड़कियों के लिए लाडली-लाडली स्कीम का पैसा सरकारी अकाउंट में पड़ा था. इसलिए पहले फेज़ में हमें 30,000 लड़कियां मिलीं और DBT के ज़रिए 90 करोड़ रुपये दिए गए.

यह भी पढ़ें: “हमने हमेशा शांति-स्थिरता बनाए रखने…” कनाडा के PM कार्नी से संयुक्त प्रेस वार्ता में बोले प्रधानमंत्री मोदी

“यह बहुत गौरव की बात है”
राष्ट्रपति द्वारा महिलाओं के लिए मुफ़्त पिंक कार्ड लॉन्च करने पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने कहा ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं के लिए ये स्कीम निश्चित की और उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुरू किया गया. इसमें सबसे बड़ी स्कीम लखपति दीदी की है. पिंक कार्ड को इस्तेमाल करके बहने बसों में फ्री जा सकती हैं. हमारा वादा था कि हम दिवाली और होली पर 2 सिलेंडर मुफ्त देंगे, आज मुख्यमंत्री ने उसे भी लागू किया है.

“हमारी महिलाओं को लाभ मिलेगा”
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी जनता के लिए कुछ न कुछ योजना बनाए रखती है. आज हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जो योजना लाई हैं, उससे हमारी महिलाओं को लाभ मिलेगा. हमारी जो बहनें पढ़ना चाहती हैं, यह उनके लिए बहुत लाभकारी रहेगा. पिंक कार्ड का मकसद था कि महिलाओं को उसका फायदा मिले. हमारी बहनों को इसका पूरा फायदा मिलेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2