Plan Crash : बोलिविया के एल आल्टो शहर में एक विमान क्रैश हो गया है। नोटों से भरा विमान बोलिविया की वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। यह घटना भारतीय समयनुसार शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गई। सडक पर ही एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें बिखरी नजर आई। सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष जारी, अमेरिका ने कहा पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रहा
हादसे का विडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बोलिविया के हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल के साथ साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करते देखा गया। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे के बाद एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था, यह बोलिवियन एयर फोर्स का विमान था। स्थानीय मीडिया में प्रसारित फुटेज में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखा। हादसे के बाद प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। बोलिविया का सेंट्रल बैंक आज इस घटना पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाला है। हादसे के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
यह भी देखें : प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर रैली से पहले शीला शेखावत का बड़ा बयान



