Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोप में दम नहीं, कोई आपराधिक षडयंत्र नहीं मिला. कोर्ट से बाहर आते ही AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी प्रतिक्रिया देने लगे तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. सत्य की जीत हुई.
“AAP को खत्म करने के लिए नेताओं को जेल में डाला था”
केजरीवाल ने आगे कहा कि AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. यह पूरा फर्जी केस था. केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है. अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कि आज एक बार फिर देश के संविधान पर गर्व हो रहा है और आज सत्य की जीत हुई है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि सत्यमेव जयते, आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फ़ख़्र महसूस हो रहा है. मोदी की पूरी पार्टी और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है.
आज सत्य की जीत हुई 🙏
BJP के बनाये शराब घोटाले की आज कोर्ट ने सच्चाई बता दी। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा।
लेकिन आज कोर्ट ने कह दिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP भ्रष्ट नहीं हैं। मैंने… pic.twitter.com/AATQKVvQl9
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
“अरविंद ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई”
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं आज भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. अरविंद ने अपनी ज़िंदगी ईमानदारी से बिताई है. लेकिन इन लोगों (भाजपा) ने अरविंद और उनके साथियों को जेल भेज दिया. मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी. मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमारे साथ खड़े रहे.
“सत्य की जीत, संघर्ष जारी! 💥 Arvind Kejriwal के Court से बरी होने के बाद Sunita Kejriwal जी LIVE https://t.co/A8LTMKbitS
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026



