KBP Times

Salman Khan Ex GF: फोन करके धमकाया…सोमी अली ने फिर लगाए सलमान खान पर गंभीर आरोप, कहा- पीछा नहीं छोड़ रहा

Somy Ali On Salman Khan: खुद को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड बताने वाली सोमी अली अक्सर उनके खिलाफ बयान देती हुई नजर आती हैं. अब एक बार फिर से सोमी ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाया है. एक्ट्रेस का कहना है कि सलमान ने उन्हें अनजाने नंबर से फोन करके खूब धमकाया है.

Salman Khan Ex GF: सलमान खान की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है. हालांकि उनके कुछ पुराने रिश्ते ऐसे भी रहे, जिसके चलते वह खूब विवादों में घिरे रहे हैं. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अक्सर सुपरस्टार के खिलाफ बातें करती हुई नजर आती हैं. सोमी खुलकर सलमान पर गंभीर आरोप लगाती हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने एक वीडियो के जरिए एक्टर पर उन्हें धमकाने और उनका पीछा ना छोड़ने का आरोप लगाया है.

दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोमी काफी गुस्से में सलमान पर आरोप लगा रही हैं. उनका कहना है कि सलमान ने उन्हें किसी अनजाने नंबर से फोन किया और धमकाते हुए कहा कि उनके साथ ठीक नहीं होगा, अगर उन्होंने उनके खिलाफ कुछ भी कहा तो. इसके अलावा वह उनपर बॉलीवुड से बॉयकॉट करवाने का भी इल्जाम लगा रही हैं.

सलमान ने फोन करके दी धमकी – सोमी

सोमी ने अपने वीडियो में कहा, “सलमान खान, मेरी जिंदगी से जाने के बाद भी वह मुझे अकेला नहीं छोड़ रहा है. वो मुझे 2025 में भी बुली कर रहा है. मेरे एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान ने मुझे एक अनजाने नंबर से फोन किया और कहा कि अगर तुमने कुछ भी मेरे खिलाफ बोला, तो देखना मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं. और उसने किया भी. उसने मुझे बॉलीवुड से बॉयकॉट करवाया. बॉलीवुड से कोई भी मुझे बात नहीं करता है. हर दोस्त मुझसे दूर भागता है और अब हॉलीवुड में भी उसने ऐसा ही किया है.”

मुझे अकेला नहीं छोड़ रहा है – सोमा अली

सोमी ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा कि ये आदमी अपनी टीआरपी, अपनी रेटिंग्स और लगभग अपना सबकुछ खो चुका है और अब मेरी लाइफ से जाने के बाद भी ये मुझे अकेला नहीं छोड़ रहा है और मुझे बुली कर रहा है. मैं इस आदमी से ब्रेकअप कर लिया था, क्योंकि 1998 में उसने मुझे चीट किया था. ये 2025 में भी दुबई जाकर मेरे परिवार से मिलता है और ये सबकुछ वह जानकर करता है, इसलिए नहीं क्योंकि उसे चिंता है. इसलिए ताकि वह मेरी फीलिंग्स को हर्ट कर सके.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

2

2