KBP Times

पुलिस जुटा रही सबूत उधर शंकराचार्य बोले- हिंदुत्व खतरे में है, सिर्फ ड्रेस पहनकर खुद को हिंदू बता रहे

Shankaracharya controversy

High Profile Politics: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राज्य के मुख्यमंत्री पर अप्रत्यक्ष रुप से हमला बोलते हुए कहा है कि सिर्फ ड्रेस पहन कर खुद को हिन्दू बताने वालों से हिन्दुत्व खतरे में हैं। ज्ञात रहे कि शंकराचार्य के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस पिछले तीन दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, हालांकि अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस फिलहाल शंकराचार्य से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही पुलिस शंकराचार्य या उनके शिष्यों से पूछताछ करेगी।

दिखावे के हिन्दू

उधर, बुधवार को शंकराचार्य ने एक बार फिर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “हिंदुत्व खतरे में है। जब केवल ड्रेस पहनकर लोग खुद को हिंदू बताने लगेंगे और बार-बार हिंदू-हिंदू कहेंगे, तो हिंदू को खतरा होना स्वाभाविक है। हिंदुत्व को हिंदुओं के बीच घुस आए ऐसे लोगों से खतरा है, जो वास्तव में हिंदू नहीं हैं, बल्कि दिखावे के लिए खुद को हिंदू बताते हैं।”

मेरे लिए साजिश रची है

उन्होंने कहा, “एक-डेढ़ महीने से कहा जा रहा है कि और भी छात्रों का यौन शोषण हुआ है। अगर ऐसा है तो बाकी लोगों को क्यों बचाकर रखा गया है? यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है और सिर्फ दो लोगों से मुकदमा दर्ज कराया गया है, तो इससे पता चलता है कि इसके पीछे साजिश है। जब उन्हें मुफीद होगा, तब उन्हें पेश किया जाएगा।” वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शंकराचार्य के समर्थन में उतर आई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस उनके समर्थन में प्रदर्शन करेगी।

प्रशासन के साथ विवाद के बाद शंकराचार्य पर शिकंजा

प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडे का बड़ा बयान, कहा- बच नहीं पाओगे…

याचिका लगाई

शंकराचार्य ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को दो बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में थ्प्त् दर्ज की गई। थ्प्त् में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

यह भी देखें : Jaipur: शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Death

खामेनेई की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, रोती नजर आईं महिलाएं, कहा- क्या गलती थी…

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी बने ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर, खामनेई के विश्वासपात्र रहे

Rajpal Yadav cheque bounce case

9 करोड़ का कर्ज और इगो की लड़ाई– चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने रखी अपनी बात

bollywood actors

ईरान – अमेरिका जंग में फंसे कई बॉलीवुड एक्टर्स

Mehbooba Mufti

श्रीनगर के लाल चौक पर खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती बोलीं- युद्ध में ईरान की जीत हो…

holika

चंद्रग्रहण का नहीं पड़ेगा खास प्रभाव, 3 मार्च को ही मना सकेंगे रंगों का त्यौहार

india-west indies

भारत-वेस्टइंडीज के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी

Blast In Explosive Factory Nagpur

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, SBL एनर्जी लिमिटेड में बलास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

bob fix scheme

इस बैंक में जमा करें 1,00,000 रुपयें और पाएं 41,478 रुपयें का फिक्स ब्याज