KBP Times

तालिबान के नए कानून पर भड़के भारत के धर्मगुरु, कहा- तो पूरी दुनिया से इस्लाम खत्म हो जाएगा…

New Taliban Law

New Taliban Law: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंसाचार्य ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर तालिबान के नए कानून पर कहा कि इस नियम को सुनने के बाद मैं अपने आप को संभाल नहीं पा रहा हूं, दुखी हूं कि यह क्या क्रूरता है, मजहब के नाम पर किस तरह से माताओं के ऊपर, महिलाओं के ऊपर, बच्चों के ऊपर क्रूरता है. अगर तालिबान में महिलाओं और बच्चों के ऊपर यह क्रूरता खत्म नहीं हुई, तो पूरी दुनिया से इस्लाम खत्म हो जाएगा. मैं सभी मुस्लिम के जो जिम्मेदार लोग हैं, मौलाना, मौलवी हैं, उनसे इतना कहूंगा कि अगर तालिबान में महिलाओं और बच्चों के प्रति यह क्रूरता खत्म नहीं हुई, तो पूरी दुनिया से इस्लाम खत्म हो जाएगा.

“सभी लोग इस कानून की घोर निंदा करते हैं”
महामंडलेश्वर कुलदीप दास जी महाराज ने कहा कि पूरे भारत देश में जितने भी मुसलमान हो या हिंदू हो, वो सभी लोग इस कानून की घोर निंदा करते हैं. इस कानून को तुरंत रद्द करना चाहिए और जो महिलाएं हैं, वो हमारे सनातन धर्म में हो या कुरान में हो, सभी का सम्मान है, सभी को आदर देने का काम किया जाता है. वहीं साकेत भवन के महंत आचार्य सीताराम दास जी महाराज ने कहा कि निश्चित रूप से तालिबान का काला कानून घृणित मानसिकता को प्रदर्शित करने का काम करता है. जो जावेद अख़्तर ने विरोध किया, निश्चित रूप से सराहनीय होना चाहिए. मैं पूछना चाहता हूं, यही आपका कानून है, यही आपका संविधान है कि आप इस प्रकार स्त्रियों के ऊपर अत्याचार करो, दुराचार करो, पापाचार करो, फिर वह घरेलू हिंसा नहीं हो सकता. बच्चों के ऊपर अत्याचार करो, अगर हाथ-पांव टूटे-फूटे नहीं, तो वह हिंसा नहीं माना जाएगा, यह घृणित मानसिकता को प्रदर्शित करने का काम करता है.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम दुकानदार को बचाने वाले मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी, कहा- जिम की मेंबरशिप लेंगे…

“सनातन धर्म में नारी को देवी स्वरूपा माना जाता है”
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत देवेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि तालिबान ने जो कानून बनाया है, बहुत ही निंदनीय है. हमारे यहां तो सनातन धर्म में नारी को देवी स्वरूपा माना जाता है, उनकी पूजा की जाती है. इस कानून की हम सब घोर निंदा करते हैं और इसका परिवर्तन होना चाहिए. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने कहा कि तालिबानी कानून तो पहले से प्रचलित हैं. मुझे लगता है कि तालिबान का जो रवैया मुल्ला उमर के समय में था, उस समय के और अब के तालिबान में कुछ सुधार आया है. मैं विश्वास करता हूं कि धीरे-धीरे वहां भी व्यवस्थित व्यवस्थाएं लागू हो जाएंगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2