KBP Times

Bitcoin की कीमतें गिरीं, गोल्ड की तरफ मुड़ा निवेशक

Bitcoin currency down in business market

Bitcoin down: बिजनैस मार्कट में निवेश पारंपरिक तरीका बदल रहा है। निवेशक पहले शेयरों में करते रहे फिर बिटकॉइन में निवेश करने लगे लेकिन बिटकॉइन की कीमतें पहले के मुकाबले गिरती जा रही हैं जिससे निवेशक की चिंता भी बढने लगी हैं. बिटकॉइन की कीमतें 25 फरवरी को तेजी से गिरकर 65,000 डॉलर से नीचे चली गईं. एशियाई बाजारों में सुबह के समय यह 64,300 से 64,970 डॉलर के बीच ट्रेड कर रहा था, पिछले 24 घंटों में करीब 4.5 से 5 प्रतिशत की गिरावट आई. कुल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.23 ट्रिलियन पर है, और ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ा हुआ है. मार्केट विशेषज्ञ कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्रतिशत नए ट्रैरिफ के घोषित होने के बाद निवेशकों में “रिस्क-ऑफ” माहौल बन गया है, जिससे क्रिप्टो समेत कई जोखिम वाले निवेश दबाव में आ गए हैं.

निवेश सोने की ओर शिफ्ट

एक्सपर्ट्स की मानें तो निवेशकों का पैसा सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स जैसे सोने की ओर शिफ्ट हुआ है, जिसकी कीमत में 2 फीसदी से ज्यादा उछाल आया. वहीं बिटकॉइन क्रिप्टो बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और ऑन-चेन डेटा के मुताबिक करीब 1.36 लाख ट्रेडर्स की पोजिशन लिक्विडेट हो गई, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 458 मिलियन डॉलर रही है. इनमें से ज्यादातर लॉन्ग पोजिशन थीं. बिटकॉइन के साथ अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी गिरावट में रहीं. इस दौरान एथेरियम, एक्सआरपी, बीएनबी, सोलाना और डॉजकॉइन में 5 से 9 फीसदी तक की कमजोरी दर्ज की गई. कुल क्रिप्टो मार्केट कैप भी गिरकर करीब 2.23 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया.

यह भी पढ़ें: IDFC FIRST Bank में बड़ी धोखाधड़ी ! हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ की हेराफेरी

बाजार का रुख कमजोर

एक्सपर्ट्स की मानें तो फिलहाल बाजार का रुख कमजोर रह सकता है और बिटकॉइन 60,000 डॉलर के स्तर को टेस्ट कर सकता है. हालांकि उनका कहना है कि निवेशकों को घबराने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करने पर, पर्याप्त नकदी बनाए रखने और मजबूत फंडामेंटल वाले एसेट्स पर ध्यान देने जैसी रणनीति अपनानी चाहिए. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब डर का स्तर बहुत ज्यादा होता है तो अक्सर उसी दौर के बाद मध्यम अवधि में खरीदारी के मौके भी बनते हैं. इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है.

यह भी देखें : मंच पर छलक आए वसुंधरा राजे के आंसू द्य क्यों रोने लगीं पूर्व सीएम?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2