KBP Times

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

NSUI

Vinod Jakhar: NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सक्रियता दिखाते हुए पहला बडा बदलाव टोंक जिले की कार्यकारिणी में किया है। टोंक जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का ‘गढ़’ माना जाता है। विनोद जाखड सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं NSUI टोंक जिलाध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन में केवल सक्रिय और संघर्षशील चेहरों को ही जगह मिलेगी। इसी कड़ी में टोंक जिला इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों की लंबी फौज तैयार की गई है।

टोंक में हनुमान बेनीवाल के नाम की चर्चा

इस पूरी खबर में सबसे दिलचस्प पहलू टोंक NSUI के जिलाध्यक्ष का नाम है। टोंक में संगठन की कमान हनुमान बेनीवाल के हाथों में है। यह नाम राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता और RLP सांसद हनुमान बेनीवाल से मिलता-जुलता है, जिसके कारण सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर यह नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, ये टोंक के स्थानीय छात्र नेता हैं, लेकिन उनके नाम की समानता चर्चा का विषय बनी हुई है।

नई टीम में हर वर्ग को साधने की कोशिश

विनोद जाखड़ के मिशन राजस्थान के तहत टोंक NSUI की नई कमेटी में हर वर्ग और क्षेत्र को साधने की कोशिश की गई है। उपाध्यक्ष और महासचिव संगठन ने कई सक्रिय छात्र नेताओं को उपाध्यक्ष और महासचिव के पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है। तीन नए ब्लॉक अध्यक्ष टोंक जिले के तीन महत्वपूर्ण ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो सके। सचिव स्तर पर नियुक्तियां जिला सचिवों की सूची में भी नए और ऊर्जावान चेहरों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

पायलट के गढ़ में जाखड़ की सक्रियता

टोंक जिला सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र है। ऐसे में विनोद जाखड़ द्वारा टोंक से अपने संगठनात्मक सुधारों की शुरुआत करना कई मायने में अहम है। विनोद जाखड़ को पायलट का बेहद करीबी माना जाता है, और टोंक में छैन्प् को मजबूत करना सीधे तौर पर आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस की युवा विंग को तैयार करना है।

यह भी देखें: जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता 

राजस्थान में NSUI का नया Roadmap

विनोद जाखड़ ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में राजस्थान के अन्य जिलों जैसे जयपुर, जोधपुर, और सीकर में भी जिला कमेटियों की समीक्षा की जाएगी। जाखड़ का मुख्य लक्ष्य छात्र संघ चुनाव (यदि बहाल होते हैं) और 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत कैडर तैयार करना है। छात्रों के मुद्दे पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर जाखड़ ने जिला इकाइयों को आक्रामक रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

2

2