KBP Times

IDFC FIRST Bank में बड़ी धोखाधड़ी ! हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ की हेराफेरी

Bank account

IDFC FIRST Bank : हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ IDFC FIRST Bank खातों में अनधिकृत और संभावित धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों का पता चला है. बैंक ने खुलासा किया है कि हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपने खाते को बंद करने और फंड को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया. इस प्रक्रिया में बैंक ने खाते में दिखाए गए बैलेंस और वास्तविक बैलेंस में अंतर देखा. यहीं से जांच शुरू हुई और आगे चलकर कई खातों में गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं. IDFC FIRST Bank की शुरुआती आंतरिक जांच में यह जानकारी SEBI लिस्टिंग नियमों के तहत सार्वजनिक की गई है.

क्या है IDFC FIRST Bank के शेयर की कीमत?

इस घटना के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है और शेयर बाजार में इसका असर देखा गया. IDFC FIRST Bank का शेयर 83.25 रुपये पर बंद हुआ, जो 0.27 रुपये यानी 0.33% की बढ़त दिखाता है. दिन में शेयर का उच्चतम स्तर 83.80 रुपये और न्यूनतम स्तर 82.30 रुपये रहा, जबकि NSE पर ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,19,74,786 शेयर रहा.

तेजी से की जा रही है जांच

IDFC FIRST Bank जारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 18 फरवरी 2026 से कुछ सरकारी संस्थाएं अपने खातों को लेकर बैंक से संपर्क में थीं. इसी दौरान अकाउंट बैलेंस में अंतर दिखाई दिया, जिसके बाद आंतरिक जांच शुरू की गई. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि मामला हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खास खातों तक सीमित है, जो चंडीगढ़ ब्रांच के जरिए ऑपरेट किए जा रहे थे. बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला चंडीगढ़ शाखा के बाकी ग्राहकों से संबंधित नहीं है.जांच के दौरान जिन खातों में गड़बड़ी पाई गई, उनमें कुल मिलाकर करीब 590 करोड़ रुपये की राशि रिकंसिलिएशन के दायरे में बताई गई है. हालांकि बैंक ने कहा कि वास्तविक असर अभी तय नहीं है, क्योंकि यह आगे मिलने वाली जानकारी, क्लेम्स की जांच, रिकवरी प्रक्रिया और कानूनी कार्रवाई पर निर्भर करेगा.

कई अधिकारी हुए सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ने तुरंत कई कदम उठाए हैं. चार संदिग्ध अधिकारियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. IDFC FIRST Bank बैंक ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और बाहरी लोगों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पहले की तरह रहेगी, ट्रम्प बोले, ‘समझौते पर कोई असर नहीं’

स्वतंत्र बाहरी एजेंसी नियुक्त

बैंक एक स्वतंत्र बाहरी एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया में है, जो फॉरेंसिक ऑडिट करेगी ताकि लेनदेन की पूरी सच्चाई सामने आ सके. बैंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है. साथ ही, कुछ लाभार्थी बैंकों को संदिग्ध खातों में मौजूद रकम पर लियन मार्क (सपमद उंता) करने का अनुरोध भी भेजा गया है, ताकि संभावित नुकसान को रोका जा सके. फिलहाल मामला जांच के दौर में है, लेकिन इतनी बड़ी राशि सामने आने से निवेशकों और बाजार की नजरें अब आगे की कार्रवाई और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं.

यह भी देखें : जयपुर में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी, बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

2

2