KBP Times

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Chirag Paswan

AI Summit Youth Congress Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. जिसको लेकर कांग्रेस लगातार घिरी हुई नजर आ रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से निराश, हताश हो चुकी है. मैं मानता हूं कि लोकतंत्र में विचारों के मतभेद होने चाहिए और यह होना भी चाहिए. पिछले 3 लोकसभा में देश की जनता ने स्पष्ट रूप से दर्शाया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विचारों के साथ हैं. आप लड़िए जितना लड़ना है, चुनाव में लड़िए, सदन में लड़िए लेकिन ऐसे वैश्विक मंच पर इस तरह की बातों को करना, ऐसे मंचों पर जिसपर पूरी दुनिया की नजर है, उस मंच पर जहां दुनिया भर की मीडिया की नजर है वहां आप ऐसी हरकत करते हैं, आप देश को किस छवि में दिखाना चाहते हैं.

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आगे कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे ऐसा देश बनाना चाहते हैं जिसकी दुनिया आलोचना करें. आज जब AI समिट हो रहा है, उस मंच पर जब दुनिया भारत की तारीफ कर रही है, वहां आप देश की आलोचना कर रहे हैं. मुझे इस विरोध प्रदर्शन का तरीका भी समझ नहीं आया. मर्यादा तो रखिए, आप टी शर्ट उतारकर, अर्धनग्न होकर आप इस तरह विरोध कर रहे हैं, दुनिया के सामने आप देश का मज़ाक बनाना चाहते हैं, यही कारण है कि आज कांग्रेस का पतन हो रहा है.

“मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था”
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा कि आज राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ऐसी पार्टी हो गई है जो देश का विरोध करने लगी है. AI समिट हो रहा था, इसमें जिस ढंग से उन्होंने व्यवहार किया देश का अपमान किया. राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। आज जवाहरलाल नेहरू के कारण आज़ादी के समय जो बंटवारा हुआ उस समय सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था, सभी हिंदुओं को यहां रखना चाहिए था तो यह झंझट नहीं होता लेकिन इन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा दे दिया. अब ये अल्पसंख्यक नहीं रहे है.

यह भी पढ़ें: “आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

“राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए”
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विरोधी दल की जगह देश विरोधी दल हो गई है. देश के विरोध में काम करना, देश को बदनाम करना, जहां पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, AI में भारत का लोहा माना जा रहा है, जहां विश्व के कई राष्ट्राध्यक्ष आए उन्होंने भारत की प्रशंसा की लेकिन कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी से यह देखा नहीं जा रहा. राहुल गांधी को लगने लगा है कि विरोधी दल के नेता की जगह वे देश विरोधी दल के नेता हो गए हैं, कांग्रेस देश को अपमानित करने के काम में लग गई है. यह चिंता का विषय है. जो लोग इसमें शामिल थे उनपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2