KBP Times

घर में सुख शांति के लिए पूजा घर के वास्तु नियम को अपनाएं

Vaastu ghar

Religion & Astrology: हर व्यक्ति की तरह आप भी चाहते होंगे की आपके घर में भी सुख शांति हो, यदि नया घर बनवा रहे हैं या आपके घर में पूजा घर बना हुआ है तो यह जान लें कि वास्तु शास्त्र क्या कहता है। वास्तु कहता है कि यदि घर के मंदिर और उसमें रखी चीजें वास्तु के अनुसार हों, तो घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। कहते हैं कि सही दिशा और वास्तु नियमों के अनुसार बने मंदिर का असर परिवार के सभी सदस्यों पर शुभ होता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए वास्तु कहता है कि जब घर में पूजा स्थल बनाया जाएं, तो वास्तु के इन नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

घर में मंदिर बनवाते या रखते समय सबसे पहले दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मंदिर हमेशा ईशान कोण में होना चाहिए। वहीं, पूजा करते समय हमेशा मुख पूर्व, उत्तर या ईशान की ओर होना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पूजा घर का द्वार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर का द्वार ईशान कोण या पूर्व दिशा की ओर रखें। अगर ऐसा करना संभव न हो, उत्तर दिशा में भी रखा जा सकता है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि दक्षिण या नैऋत्य कोण में मंदिर या उसका द्वार न रखें, क्योंकि वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है।

घर बहुमंजिला घर हो तो क्या करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपका घर बहुमंजिला है, तो मंदिर को सबसे निचली मंजिल में बनवाना ही बेहतर है। साथ ही, मंदिर में खिड़की या रोशनदान जरूर होना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा आती रहे।

यह भी पढ़ें : 23 फरवरी को बनेगा शक्तिशाली योग! मंगल-शुक्र की युति से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

हवन कुंड

अक्सर लोग अपने पूजा घर में हवन कुंड बनवाते हैं। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि हवन कुंड षट्कोण या चौकोर आकार का होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार गोल या त्रिकोणीय हवन कुंड शुभ नहीं माना जाता।

रंगों का रखें ध्यान

घर का मंदिर बनवाते समय रंगों के चयन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर का रंग हमेशा हल्का नीला या पीला होना सबसे शुभ माना जाता है।

यह भी देखें : डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने स्थगित किया धरना, वकील अब भी अड़े

अलमारी के ऊपर न रखें कोई सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर के मंदिर में कोई अलमारी है, तो उसके ऊपर किसी भी प्रकार का सामान रखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2