KBP Times

राजस्थान के बजट पर आज बहस, राज्य सरकार करेगी कई और घोषणाएं

Rajasthan Assembly

Rajasthan Budget : राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए राज्य के बजट पर आज गुरुवार को बहस होगी। माना जा रहा है कि राज्य सरकार की तरफ से कुछ और घोषणाएं की जा सकती हैं साथ ही कई मामलों में सरकार का रुख साफ भी किया जाएगा।
विधानसभा में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद बजट पर बहस शुरू होगी। बजट पर बहस के दौरान विपक्षी कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा के विधायकों के बीच जमकर वार पलटवार के दौर चलेंगे।

बढ़ते कर्ज पर पक्ष-विपक्ष में बहस के आसार

सरकारी नौकरियों की घोषणा नहीं होने और बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस, भाजपा विधायक एक दूसरे की सरकारों की कमियां-खामियां गिनाएंगे।
बजट बहस शुरू होने से पहले विधानसभा में कार्य सलाहकार समिति की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बीएसी के फैसलों का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाएंगे।

अगले सप्ताह आएगा सरकार को जवाब

अगले सप्ताह डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस का जवाब देंगी। बजट बहस का जवाब देते हुए भी कई बड़ी घोषणाएं करने की परंपरा रही है, ऐसे में उस समय कई घोषणाएं होने के आसार हैं।
स्टेट हाईवे टोल फ्री करने या नहीं करने पर आएगा जवाब

विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान स्टेट हाईवे टोल फ्री करने या नहीं करने को लेकर सरकार का रूख साफ होगा। सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल ने स्टेट हाईवे पर छोटे वाहनों को टोल फ्री करने पर सरकार से सवाल पूछा है।

इस सवाल पर प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा जवाब देंगे। वसुंधरा राजे सरकार के समय स्टेट हाईवे से छोटे वाहनों को टोल फ्री किया था।

बाद में कांग्रेस सरकार ने इस फैसले को बदलते हुए फिर से छोटे वाहनों से टोल वसूली शुरू कर दी थी।

राइट टू हेल्थ पर सरकार का रुख

राइट टू हेल्थ कानून के नियमों पर भी सरकार रूख साफ करेगी
पिछली गहलोत सरकार के समय बने राइट टू हेल्थ एक्ट के नियम अब तक लागू नहीं होने के मुद्दे पर भी आज स्थिति साफ होगी।
कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने राइट टू हेल्थ पर सवाल लगाया है।
स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर राइट टू हेल्थ के नियम लागू करने को लेकर सरकार का स्टेंड बताएंगे।

यह भी पढ़ें : BJP के राज में गौमाता असुरक्षित ? भाजपा नेता ही कर रहे हैं गोहत्या: खाचरियावास

इस कानून को लेकर खूब सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर चला है।

यह भी देखेंTonk: मालपुरा में हिंदू परिवारों ने छोड़े घर, बचे लोगों का डर और मुस्लिम पक्ष की सफाई

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव