KBP Times

भारत-पाक मैच कराने में जुटे इमरान ख्वाजा, ICC ने दी पाकिस्तान को मनाने की जिम्मेदारी

ICC and Imran Khwaja

India-Pakistan match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कराने के लिए आईसीसी ने इमरान ख्वाजा को पाकिस्तान को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो सका है कि क्या टूर्नामेंट में दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा या नहीं. हालांकि मैच को लेकर पर्दे के पीछे गहरी बातचीत जारी है. आखिरी यह शख्स कौन है.

कौन हैं इमरान ख्वाजा

इमरान ख्वाजा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के डिप्टी चेयरमैन हैं. इसके अलावा वह सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी हैं. 64 वर्षीय इमरान ख्वाजा पेशे से एक वकील हैं. वह तकरीबन 2008 से आईसीसी का आंतरिक कामकाज देख रहे हैं. इमरान को क्रिकेट के किसी भी मसले में मध्यस्थता के लिए काफी अहम माना जाता है. वह बगैर शोर-शराबे के मामले सुलझाने की काबीलितय रखते हैं.

भारत-पाकिस्तान मैच को बचाने की जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने इमरान ख्वाजा को टी20 वर्ल्ड कप का मैच करवाने की पूरी जिम्मेदारी सौंपी दी है, जिसमें पाकिस्तान को मनाना भी शामिल है. इमरान ने भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के साथ-साथ एसोसिएट नेशन का भरोसा भी जीता है. ऐसे में वह इस भारत-पाकिस्तान मैच का मसला सुलझाने में काफी अहम इंसान नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें : ICC की सख्ती के आगे पलट सकता है पाक, T20 वर्ल्ड कप मैच पर बदले तेवर

2017 में बने आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन

इमरान ख्वाजा 2017 से आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन की भूमिका निभा रहे हैं. 2020 में जब आईसीसी के तत्कालीन अध्यक्ष शशांक मनोहर ने इस्तीफा दिया था, उस वक्त इमरान ने अंतरिम अध्यक्ष का किरदार अदा किया था. यह वो दौर था कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी का सामना कर रही थी.

यह भी देखें: जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? | सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर

भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या निकलता है हल

देखना होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या हल निकलता है. क्या इमरान ख्वाजा पाकिस्तान को मनाकर महा मुकाबला करवा सकते हैं या नहीं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2