KBP Times

“72 करोड़ किसानों के पेट पर लात मारी गई…” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भड़के रणदीप सुरजेवाला

Randeep Singh Surjewala

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील का फ्रेम वर्क जारी कर दिया गया है. ये दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. एक तरफ जहां केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस अंतरिम समझौते के ढांचे की सराहना की है. उनका कहना है कि इससे भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के बाजार का रास्ता खुलेगा. वहीं दूसरी तरफ भारत और अमेरिका समझौते पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि भारत के 72 करोड़ किसानों के पेट पर लात मारी गई है. अब US के प्रोसेस्ड फल और दूसरे कृषि उत्पाद भारत में आएंगे. हम पहले से ही US से 334 मिलियन डॉलर का कपास इंपोर्ट कर रहे हैं, जिसकी वजह से भारतीय किसानों के लिए घरेलू बाज़ार में कपास की कीमतें गिर गई हैं.

“आप किसानों के हितों को क्यों बेच रहे हैं”
सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने आगे कहा कि अब US से मक्का, कपास, ज्वार, फल यहां तक कि US से सोयाबीन भी आएगा. प्रधानमंत्री मोदी और पीयूष गोयल को जवाब देना चाहिए कि भारत के किसानों का क्या होगा? वे कहां जाएंगे? और ये ‘एडिशनल प्रोडक्ट्स’ आखिर क्या हैं? क्या इसका मतलब है कि दूध, गेहूं और डेयरी प्रोडक्ट्स भी यूनाइटेड स्टेट्स से इंपोर्ट किए जाएंगे? इसे कौन साफ़ करेगा? दूसरा सबसे बड़ा धोखा फ्रेम वर्क एग्रीमेंट के छठें बिंदू में लिखा है जो कल वहां के कृषि मंत्री ने कहा भी था और हमने उठाया भी था इसमें साफ तौर पर लिखा हिंदुस्तान नॉन टैरिफ बैरियर हटाएगा, नॉन टैरिफ बैरियर क्या है? वो किसान को दी जाने वाली सब्सिडी है.

उन्होंने (Randeep Singh Surjewala) कहा कि पहले ही हिंदुस्तान किसान को सब्सिडी देता नहीं. उसकी लागत उसकी कीमत से बहुत ज्यादा है. बाकी की सब्सिडी भी लिखित समझौता कर हटाने का निर्णय किया है. इससे बड़ा प्रभार हिंदुस्तान के 72 करोड़ किसानों पर हो ही नहीं सकता. एक-एक भाजपा के नेता को जवाब देना पड़ेगा, देश के प्रधानमंत्री को जवाब देना पड़ेगा, देश के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री को जवाब देना पड़ेगा. कि आप किसानों के हितों को क्यों बेच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म टीजर पर बवाल, यूपी डिप्टी CM पाठक के अनुरोध पर केंद्र ने हटवाया टाइटल

“किसान और डेयरी का पूरा ध्यान रखा गया”
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच में बेहतरीन ट्रेड डील हुई है. भारत के लिए बड़ा बाजार खुला है, MSME सेक्टर में बड़ी तरक्की होने वाली है, कारोबारियों को फायदा होने वाला है. विपक्ष के लोग इसको लेकर पूरी तरह से गुमराह कर रहे हैं. इसमें किसान और डेयरी का पूरा ध्यान रखा गया है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2