T20 World Cup: 2026 का T20 वर्ल्ड कप शुरु होने में एक दिन ही शेष बचा है. इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जानकारी के अनुसार राणा चोटिल होने की वजह से World Cup से बाहर हुए हैं. अभी हर्षित राणा की जगह कौन सा खिलाडी लेगा इसका एलान नहीं हुआ है.
India का मुकाबला USA से
शनिवार 7 फरवरी यानी कल से 2026 T20 World Cup टूर्नामेंट शुरु होगा. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया भी शनिवार, 7 फरवरी को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी. T20 World Cup में शनिवार को India का मुकाबला USA से है.
यह भी पढ़ें : मैच का बॉयकॉट क्यों कर रहा है पाकिस्तान ? शहबाज़ शरीफ ने बताया
यह भी देखें : जयपुर के लोहामंडी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो भड़के लोग, बोले- डिप्टी सीएम के…



