KBP Times

“आपने पूरा देश अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया” केंद्र सरकार पर क्यों भड़के इमरान मसूद?

Imran Masood

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ट्रंप साहब ने जो कहा है और जो डील सामने आई है वह तो बिल्कुल क्लियर है. आपने अभी छोड़ा है कि आटा और चावल नहीं करेंगे लेकिन आपने मक्का, सोया, सेब सब शामिल कर दिया। हमारे किसानों का क्या होगा. सरकार को हाउस में जवाब देना पड़ेगा. आपने पूरा देश अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया, जवाब तो देना पड़ेगा. आपने देश का किसान तबाह और बर्बाद कर दिया.

“वह देशहित में नहीं है”
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद तारीक अनवर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत की जो संधि हुई है. उसे लेकर लोगों में बड़ी बेचैनी है. खासकर देश के किसानों में. जिस प्रकार से या जिस तरह के दबाव से अमेरिका के सामने जो सरेंडर किया गया है, वह देशहित में नहीं है. विपक्ष के लोग इस मुद्दे को उठाना चाहते थे लेकिन उससे पहले स्पीकर साहब ने सदन को स्थगित कर दिया. हम चाहते हैं कि इस पर लोकसभा में विस्तार से बातचीत हो. पता चले कि किस मजबूरी के कारण हमारी सरकार या प्रधानमंत्री को अमेरिका के सामने झुकना पड़ा.

वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा डील पर सरकार की तरफ से कोई स्पष्टिकरण नहीं दिया गया है. यह भी साफ नहीं है कि हमारे किसानों के हितों की रक्षा होगी या नहीं.

“विपक्ष को सिर्फ हंगामा करना है”
ट्रेड डील पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ हंगामा करना है. कल वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दोनों सदनों में इस बात को स्पष्ट कहा है कि भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में किसी प्रकार से समझौता नहीं होगा. एमएसएमई सेक्टर को इससे बड़ा लाभ मिलने वाला है लेकिन विपक्ष गलत बयानबाजी करके देश को गुमराह करना चाहता है. इस तरह की राजनीति का देश में कोई स्थान नहीं है.

“विपक्ष संसद को कुछ समझता नहीं”
सांसद खंडेलवाल ने आगे कहा कि विपक्ष हर प्रकार की चर्चा से भाग रहा है. विपक्ष सदन में जिस प्रकार का आचरण कर रहा है, वह संसदीय मर्यादाओं का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है. विपक्ष संसद को कुछ समझता नहीं. विपक्ष की रुचि संसद के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर या बाहर खड़े होकर बयानबाजी करने में है. जनता इसको देख रही है. यही कारण है कि विपक्ष अपनी प्रासंगिकता धीरे-धीरे खोता जा रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क