KBP Times

स्लिम होने की गलती ना करें आप! हो सकता है प्रीडायबिटीज

prediabeties

Slim Health & Lifestyl : अगर आप पतले या स्लिम होना चाहते हैं तो ऐसा नहीं करने की सोचें. प्रीडायबिटीज हो सकता है. कम समय में बहुत ज्यादा वजन घटाना कई लोगों को सपने जैसा लगता है, लेकिन इसके गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं. अचानक और तेजी से वजन घटाने से शरीर में कमजोरी, हार्माेनल असंतुलन, गॉलस्टोन्स और यहां तक कि अंगों को नुकसान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, एकं 26 वर्षीय युवती ने महज़ दो महीने में करीब 15 किलो वजन घटाने की कोशिश की, लेकिन अंत में उसे प्रीडायबिटीज का पता चला.

युवती ने वजन कम करने के लिए उठाया कदम

वह युवती, जो अपनी शादी के लिए जल्दी स्लिम होना चाहती थी. इसके लिए उसने जिस तरीके को अपनाया, उसे ‘डेविल वेट-लॉस प्लान’ कहा जा रहा है. इस योजना के तहत उसने अपने खाने से लगभग सभी मुख्य खाने की चीजों को हटा दिए और बहुत कम मात्रा में सब्जियां व चिकन ब्रेस्ट खाना शुरू किया. इसके साथ ही वह डेली बेहद कठिन वर्कआउट करती थी और कई बार 10 किलोमीटर से ज्यादा दौड़ भी लगाती थी.

इस सख्त रूटीन का असर जल्द दिखा और शादी से पहले ही युवती का वजन 50 किलो तक पहुंच गया. शुरुआत में वह इस बदलाव से बेहद खुश थी, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई. जल्द ही उसे लगातार थकान, अत्यधिक प्यास, तेज भूख लगना, चक्कर आना और दिल की धड़कन तेज होने जैसी परेशानियां होने लगीं.

तब एक अस्पताल के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में डॉक्टर से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि उसका फास्टिंग ब्लड शुगर और दो घंटे बाद का ग्लूकोज लेवल सामान्य से काफी ज्यादा दिखा, इन लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों ने उसे प्रीडायबिटीज बताया.

यह भी पढ़ें: महंगा नहीं होगा प्यार का सफर, वैलेंटाइन वीक के लिए बेस्ट 5 टूरिस्ट स्पॉट

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टरों के मुताबिक, उस युवती ने लगभग पूरी तरह से कार्बाेहाइड्रेट लेना बंद कर दिया था और साथ ही हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज कर रही थी. इससे शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ गया, मांसपेशियों और पानी की भारी कमी हुई और मेटाबॉलिज्म को गंभीर नुकसान पहुंचा. बीमारी का पता चलने के बाद अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया. उसने संतुलित आहार अपनाया और बहुत ज्याद कठिन एक्सरसाइज की जगह मीडियम स्तर की एरोबिक एक्सरसाइज शुरू की. तीन महीनों में उसका वजन 52.5 किलो पर स्थिर हो गया और उसकी सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिला.

क्या होता है डेविल वेट-लॉस प्लान?

दरअसल, ‘डेविल वेट-लॉस प्लान’ कोई मान्यता प्राप्त डाइट नहीं है. इसमें बेहद कम कैलोरी लेना और अत्यधिक एक्सरसाइज करना शामिल होता है. डॉक्टरों का साफ कहना है कि ऐसा तरीका न तो टिकाऊ है और न ही सुरक्षित. हेल्दी वजन घटाने के लिए धीरे-धीरे, संतुलित और साइंटफिक तरीके अपनाना ही सबसे बेहतर विकल्प है.

यह भी देखें : UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक | Equity Regulations 2026 पर रोक | बड़ा फैसला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2