KBP Times

अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी, रिकॉर्ड भी, जोखिम भी!

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी इन दिनों चर्चा में है। कभी वह कुछ ही गेंदों में मैच का रुख पलट देते हैं, तो कभी बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाते हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वह हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान युवराज सिंह उन्हें सिंगल लेने की सलाह देते हैं, लेकिन जब अभिषेक नहीं मानते तो युवराज मजाक में कहते हैं “तू न सुधरी… बस छक्के मारी जाई, थल्ले न खेली। यानी समझदारी से खेलने की सीख दी गई।

एक ही सीरीज में रिकॉर्ड और सवाल

इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने दो अर्धशतक जरूर लगाए हैं, लेकिन साथ ही वह एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। वह एक ही T20I सीरीज में दो बार गोल्डन डक बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने हैं। अब तक वह भारत के लिए T20I में तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद उनका औसत 50 से ऊपर है, जो बताता है कि जब वह चलते हैं तो पूरी तरह छा जाते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वह थोड़ा संयम दिखाएं तो उनकी पारियां और लंबी हो सकती हैं।

तेज तर्रार अंदाज, लेकिन जिम्मेदारी जरूरी

25 साल के अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 37 टी20 मैचों में 1267 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट करीब 195 का है। इसी सीरीज में उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास भी रचा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए बड़ा हथियार है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट जैसे टी20 वर्ल्ड कप में उनसे उम्मीद होगी कि वह हालात के हिसाब से खेलें। अगर अभिषेक टिक जाते हैं, तो अकेले दम पर मैच भारत की झोली में डाल सकते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

2

2