KBP Times

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान करे बहिष्कार तो बांग्लादेश को मिलेगा मौका?

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने धमकी दी है कि वे टूर्नामेंट का बहिष्कार कर सकते हैं। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला इस शुक्रवार या अगले सोमवार तक लिया जाएगा। नकवी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात की। फिलहाल पाकिस्तान के पूरे टूर्नामेंट से हटने की संभावना कम मानी जा रही है, लेकिन इस फैसले से पूरे टूर्नामेंट की रूपरेखा प्रभावित हो सकती है।

पाकिस्तान बाहर होने पर बांग्लादेश की वापसी संभव

अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो ICC बांग्लादेश को वापस बुलाने पर विचार कर सकती है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान की जगह ग्रुप A में शामिल होकर अपने मैच श्रीलंका में खेल सकती है। इससे लॉजिस्टिक स्तर पर ज्यादा दिक्कतें नहीं होंगी और ICC पर यह आरोप नहीं लगेगा कि उसने बांग्लादेश की सुरक्षा मांगों के आगे झुककर फैसला लिया। 24 जनवरी को ICC ने बांग्लादेश की छुट्टी कर ग्रुप C में स्कॉटलैंड को शामिल किया था।

विकल्प और विरोध के संकेत

PCB के पास कुछ विकल्प हैं, जैसे भारत के खिलाफ 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करना या विरोध स्वरूप खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलना। BCCI ने कहा है कि बांग्लादेश का खेलना असंभव था, इसलिए स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। अब सभी की निगाहें PCB के अंतिम फैसले पर हैं, जो तय करेगा कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगा या नहीं। अगर पाकिस्तान नहीं खेलता, तो उसकी जगह बांग्लादेश एंट्री ले सकता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2