KBP Times

PCB; एक तरफ वर्ल्डकप छोड़ने की धमकी, दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम का किया ऐलान

PCB

PCB :पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक तरफ तो बांग्लादेश के सपोर्ट में T-20 वर्ल्ड कप न खेलने की धमकी दी तो दूसरी ओर रविवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में की हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और मेंस सिलेक्शन कमेटी के मेंबर आकिब जावेद ने पाकिस्तान के T20 कप्तान सलमान अली आगा और व्हाइट-बॉल हेड कोच माइकल जेम्स हेसन की मौजूदगी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

सलमान अली आगा को कप्तान बनाया है। जबकि बाबर आजम, फखर जमान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर्स को भी चुना गया है। पाकिस्तानी टीम पहला मैच 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।

एक दिन पहले बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा था कि अगर पाकिस्तान सरकार कहेगी, तो पाकिस्तानी टीम भी वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी। फिर ICC ने वर्ल्ड कप से हटने पर PSL के लिए NOC न देने की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें : गुवाहाटी में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के सामने करो या मरो की जंग

6 खिलाड़ियों को पहली बार वर्ल्ड कप का मौका

PCB ने इस टीम में 6 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। इनमें फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारीक शामिल हैं।

अबरार अहमद, बाबर आजम, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साइम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और उस्मान खान एक या उससे ज्यादा ज्20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

पिछला वर्ल्ड कप खेलने वाले 8 प्लेयर्स को जगह नहीं मिली है। इनमें मोहम्मद रिजवान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, वसीम खान, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ और मोहम्मद आमिर शामिल हैं।

यह भी देखें : Jaipur में थार का कहर | Zepto डिलीवरी बॉय फैजान को रौंदा, 5 बहनों का इकलौता भाई की मौ*त

पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया

20 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। इसके बाद सुपर-8 और नॉकआउट स्टेज खेले जाएंगे। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत के साथ रखा गया है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

2

2