KBP Times

‘बुजुर्ग अंकल ने गलत तरीके से छुआ, कमर पर…’,इंस्टाग्राम स्टोरी से एक्ट्रेस बताया दर्द!

Mouni Roy: 'बुजुर्ग अंकल ने गलत तरीके से छुआ, कमर पर...'
Mouni Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना का खुलासा किया है। हाल ही में हरियाणा के करनाल में एक इवेंट (शादी समारोह) में परफॉर्म करने गईं मौनी ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि कुछ मेहमानों—खासकर दो बुजुर्ग अंकल (दादा-नाना उम्र के)—ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई, अश्लील इशारे किए गए और गंदी टिप्पणियां की गईं।

मौनी रॉय ने क्या बताया?

मौनी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इवेंट में पहुंचते ही कुछ लोगों ने फोटो खिंचवाने के बहाने उनकी कमर पर हाथ रख दिया। जब उन्होंने प्यार से कहा, “सर, अपना हाथ हटाइए”, तो उन्हें यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। स्टेज पर तो स्थिति और खराब हो गई—दो अंकल ठीक सामने खड़े होकर भद्दी टिप्पणियां और अश्लील इशारे करने लगे। तब (Mouni Roy) ने पहले उन्हें प्यार से रोका, लेकिन जवाब में उन्होंने मुझ पर गुलाब के फूल फेंकने शुरू कर दिए। परफॉर्मेंस के बीच में मौनी स्टेज छोड़कर जाने लगी थीं, लेकिन हिम्मत करके वापस आकर उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की।एक्ट्रेस ने आगे आरोप लगाया कि स्टेज ऊंचा होने के कारण नीचे खड़े बुजुर्ग लोग लो एंगल से उनका वीडियो बना रहे थे, जो साफ तौर पर गलत इरादे से था। जब किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे गालियां देने लगे। कोई ऑर्गेनाइजर या परिवार का सदस्य उन्हें रोकने या हटाने के लिए आगे नहीं आया।

मौनी रॉय ने शेयर किया ट्रॉमा

इस पूरी घटना से मौनी बहुत अपमानित, डरी हुई और ट्रॉमा में हैं। उन्होंने लिखा, “अगर मेरे जैसे इंसान को ये सब सहना पड़ रहा है, तो नई लड़कियां जो अभी शो करना शुरू कर रही हैं, उनका क्या हाल होगा?” मौनी ने कहा कि हम कलाकार ईमानदारी से अपनी कला के जरिए रोजी-रोटी कमाते हैं, लेकिन ऐसे व्यवहार से बहुत दुख होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ये लोग क्या करेंगे अगर उनके दोस्त उनकी खुद की बेटियों, बहनों या परिवार की महिलाओं के साथ ऐसा करें? शर्म आनी चाहिए।मौनी ने अधिकारियों से इस दुर्व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने देश, यहां के लोगों और परंपराओं से प्यार है, लेकिन ये सब क्या है?
यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा करती है, खासकर जब पब्लिक या प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म करने वाली महिलाओं को भी ऐसी हरकतों का सामना करना पड़ रहा है। मौनी रॉय जैसे स्टार्स की आवाज से उम्मीद है कि ऐसी घटनाओं पर समाज और कानून सख्ती से काम करेगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2