KBP Times

ICC ने T20 World Cup टूर्नामेंट से बांग्लादेश टीम को किया बाहर, स्कॉटलैंड को किया शामिल

Bangladesh team

T20 World Cup : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)ने बांग्लादेश को T20 World Cup से बाहर कर दिया है। उसकी की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने की पुष्टि कर दी है. आईसीसी ने एक लेटर लिखकर बांग्लादेश को इसके बारे में जानकारी दे दी है.

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को पुरुष T20 World Cup 2026 में जगह दी गई है. स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किया गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से होगा.

बांग्लादेश और ICC के बीच करीब तीन हफ्ते से खींचतान जारी है. बांग्लादेश इस मांग पर अड़ा था कि वह भारत में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा और उसके मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं. लेकिन ICC ने स्पष्ट किया था कि उसे भारत में ही मैच खेलने होंगे.

आखिरकार आईसीसी बोर्ड की वोटिंग में 14-2 के बहुमत से भारत में बांग्लादेश के मैच कराने को मंजूरी दी गई. एक स्वतंत्र सुरक्षा आकलन में खतरे का स्तर श्कम से मध्यमश् बताया गया था.

विवाद की शुरुआत

इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई. जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में शामिल किया. लेकिन भारत में इसका विरोध हुआ. क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आ रही थीं. इसके बाद बीसीसीआई ने रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया.

बांग्लादेश ने तर्क दिया की भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा में खतरा हो सकता है. लेकिन ICC ने अपनी सुरक्षा रिपोर्ट में किसी संभावित खतरे से इनकार किया. आखिरकार आईसीसी ने साफ कर दिया की बांग्लादेश को भारत में मैच खेलने ही होंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे हटा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप: ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की मांग तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने का नहीं लिया निर्णय

आईसीसी ने वोटिंग कराई

जब बांग्लादेश अपनी जिद से नहीं हटा तो आईसीसी ने वोटिंग कराई और उसमें भी बांग्लादेश को हार मिली. और अब बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया गया है.

बीसीसीआई के इस फैसले से बांग्लादेश बोर्ड भड़क गया और उसने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात कही. बीसीबी ने आईसीसी को एक लेटर लिखा और कहा की वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा. उसने अपने मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की मांग रखी.

यह भी देखें : “2 दिन में जवाब दो, नहीं तो कुर्सी जाएगी!” | Vinod Jakhad को NSUI का सख्त नोटिस 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

2

2