KBP Times

5 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, भाई का दावा- इस्लाम कबूल करने के लिए कहा गया

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पांच नाबालिग मुस्लिम लड़कियों ने एक हिंदू नाबालिग छात्रा को बुर्का पहना दिया. नाबालिग के भाई का आरोप है कि कोचिंग से निकलने के बाद उसकी बहन को घेर लिया गया और बैग से बुर्का निकालकर उसे पहना दिया गया. पीड़ित के भाई ने यह भी दावा किया है कि उसकी बहन की सहेलियों ने कहा कि इस्लाम कबूल करो, किस्मत बदल जाएगी. पीड़ित छात्रा और आरोपी नाबालिग लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती है और साथ में कोचिंग भी जाती है. सभी लड़कियों की उम्र 15-17 साल के बीच है. पूरी घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है. लेकिन पीड़िता के भाई ने 22 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है.

शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है

मामले पर मुरादाबाद एसपी (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि थाना बिलारी क्षेत्र में एक शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता की नाबालिग बहन ट्यूशन क्लास जा रही थी, वहां पर कुछ मुस्लिम धर्म की लड़कियों ने कथित तौर पर उसे बुर्का पहनने और इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया. FIR कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के समर्थन में आई यूपी कांग्रेस, पोस्टर के जरिए खड़े किए सवाल

उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार पक्षपात करती रही है

वहीं समाजवादी पार्टी प्रवक्ता हैदर अब्बास ने मुरादाबाद में पांच नाबालिग मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ एक हिंदू नाबालिग को बुर्का पहनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि अगर कानून के खिलाफ कोई काम हुआ है, तो निश्चित रुप से इस प्रकरण में कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन यहां उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में रही है.

क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार पक्षपात करती रही है. हम चाहते हैं कि इस मामले में पक्षपात के बिना, ईमानदारी से कार्रवाई हो और अगर कोई दोषी है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

2

2