KBP Times

Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के समर्थन में आई यूपी कांग्रेस, पोस्टर के जरिए खड़े किए सवाल

Avimukteshwaranand Controversy

Avimukteshwaranand Controversy: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम में चल रहे माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए विवाद के बाद सियासत तेज होती जा रही है. दूसरी तरफ संत समाज भी एक-दूसरे को नसीहत देते दिख रहा है. इसी बीच लखनऊ में कांग्रेस पार्टी शंकराचार्य के समर्थन में आ गई है. पार्टी कार्यालय के बाहर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में होर्डिंग लगाए गए हैं. ये होर्डिंग भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने लगवाएं हैं. जिसमें मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए जा रहे शंकराचार्य और पुलिस प्रशासन के साथ हुए विवाद को दिखाया गया है. होर्डिंग में एक तरफ छोटे ब्राह्राणों की शिखा खींचे जाने की तस्वीर तो दूसरी ओर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तस्वीर है. पोस्टर में बटुक हाथ जोड़कर प्रार्थन करते भी दिख रहा है. इसके साथ ही पोस्टर में श्रीरामचरितमानस की चौपाई “जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही” का उल्लेख कर पूरे प्रकरण पर सवाल उठाए गए हैं.

“किसी दल नहीं, धर्म और न्याय की पुकार है”

वहीं इन होर्डिंग की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने लिखा कि जब शासन सत्ता के नशे में धर्म और परंपरा पर प्रहार करने लगे, तो यह समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली स्थिति होती है. राजधानी लखनऊ में यह बैनर संत समाज के सम्मान और धर्म की प्रतिष्ठा के लिए लगाया गया है. ये आवाज़ किसी एक दल की नहीं, बल्कि धर्म और न्याय की पुकार है.

यह भी पढ़ें: 61 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात, PM मोदी बोले- भारत पर बढ़ रहा दुनिया का भरोसा

शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार हुआ

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर उत्तर प्रदेश में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार हुआ, उसके बारे में जानकारी लेने के लिए मैं शंकराचार्य से मिलूंगा. मैं उनसे बात करके समझूंगा कि असल में क्या हुआ था? वहीं मंत्री जयवीर सिंह ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि किसी का अपमान नहीं किया जा रहा है. यह मामला एक-दो दिन में सुलझ जाएगा. सनातन का सम्मान है और कोई इसका अपमान नहीं कर सकता. हमारी सरकार सनातन के लिए जानी जाती है. सनातन के सम्मान न कमी आई है और न ही आएगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2