Pragya Singh Thakur: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान ‘विदेशी माँ का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता’ पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि एक तो भारतीय परंपरा के खिलाफ बोल रही हैं और हिंदु परंपरा के खिलाफ भी बोल रही हैं, इसलिए कि भारत वो भारतीय लाल राजीव गांधी के बेटे हैं और भारत के पैतृक सत्ता में पिता से तय किया जाता है. दूसरी बात प्रज्ञा ठाकुर को अपना DNA टेस्ट करवाना चाहिए हो सकता है कि इनके पूर्वज यूरेशिया से आएं हो. इनका DNA टेस्ट होगा, तो पता चलेगा कि ये विदेशी हैं.
“कौन देशभक्त है और कौन देशभक्त नहीं”
उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि प्रज्ञा के बयान पर क्या टिप्पणी की जाए और उनके सर्टिफिकेट को आखिर किसकी जरूरत है? या उनकी विचारधारा वाले लोगों से किसको सर्टिफिकेट की जरूरत है कि कौन देशभक्त है और कौन देशभक्त नहीं है? इसलिए ऐसे लोगों की किसी भी राय पर न हमको कोई टिप्पणी करनी है और न ऐसे लोगों के सर्टिफिकेट की देश के लोगों को जरुरत है.
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, कहा- धर्म-कर्म के काम में लग जाएं…
“राहुल गांधी देशभक्त नहीं हैं”
आंध्र प्रदेश APCC के अध्यक्ष गुरुनाधम ने कहा कि भोपाल से सांसद और उत्तर भारत में बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा ने दावा किया है कि राहुल गांधी देशभक्त नहीं हैं क्योंकि उनकी मां इटैलियन हैं और विदेशी कनेक्शन वाले लोग देशभक्त नहीं हो सकते. उन्होंने आगे कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं और कभी नहीं बनेंगे. यह बयान प्रज्ञा ने दिया है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप सच में भारतीय हैं? क्या आप भारतीय इतिहास जानती हैं और हमारे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझती हैं?



