KBP Times

T20 वर्ल्ड कप: ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की मांग तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने का नहीं लिया निर्णय

T20 world cup

T20 world cup : ICCअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के उस फैसले से पाकिस्तान में निराशा देखी जा रही है, जिसमें बांग्लादेश के आगामी पुरुष T20 वर्ल्ड कप के मैच तय कार्यक्रम के अनुसार भारत में ही कराने का निर्णय लिया गया है. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर बांग्लादेश का समर्थन जरूर कर रहा है, लेकिन टूर्नामेंट से हटने पर किसी भी तरह से विचार नहीं किया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने T20 वर्ल्ड कप मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया. इस फैसले के बाद पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई.

मीडिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा, पाकिस्तान ने सिद्धांत के तौर पर बांग्लादेश का समर्थन किया, क्योंकि भारत की जिद पर पाकिस्तान के मैच पाकिस्तान से हटाकर दुबई में कराए गए थे, लेकिन जब बांग्लादेश ने उसी आधार पर अपनी बात रखी, तो उसे स्वीकार नहीं किया गया, जो निराशाजनक है.

सूत्रों ने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर अलग-अलग विकल्पों पर विचार जरूर कर रहा है, लेकिन टूर्नामेंट से हटना कभी भी एक विकल्प नहीं रहा है.

सूत्रों ने बताया, पाकिस्तान के अधिकारी समझते हैं कि उनके पास इवेंट का बहिष्कार करने का कोई ठोस कारण नहीं है, क्योंकि वे पहले से ही एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेल रहे हैं, जहां उन्हें किसी तरह की सुरक्षा चिंता नहीं है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर कभी टूर्नामेंट से हटने की धमकी नहीं दी. सोशल मीडिया पर चल रही ज्यादातर खबरें अफवाहों पर आधारित थीं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

2

2