KBP Times

“उनके साथ अन्याय नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने अन्याय किया” अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

Jagadguru Rambhadracharya

Swami Avimukteshwarananda Saraswati: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं हुआ, उन्होंने अन्याय किया. मैं तो जगद्गुरु हूं और वह अभी तक जगद्गुरु भी नहीं हैं नियम यह होता है कि रथ से गंगा तक नहीं जा सकते. जब पुलिस ने उन्हें रोका था कि आप मत जाइए, हम लोग स्वंय संगम में पैदल जाते हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें जो नोटिस दिया है, वह बिल्कुल सही है.

साध्वी निरंजन ज्योति की भी आई प्रतिक्रिया
भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ‘शंकराचार्य’ की उपाधि के इस्तेमाल को लेकर भेजे गए नोटिस पर कहा कि सरकार को आप क्यों कह रहे हैं? योगी जी ने तो जवाब नहीं दिया न? किसने ये प्रमाण पूछा है योगी जी उस पर ध्यान देंगे और मुझे लग रहा है कि किसी को पूछने का अधिकार नहीं है. ये संत समाज का मैटर है.
कोई अधिकारी ये जुर्रत दिखाई, ये तो मुझे योगी जी पर विश्वास है कि उस पर कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ेंं: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार को भेजा कानूनी नोटिस, कांग्रेस बोली- देश कहां जा रहा है?

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर क्या बोली कांग्रेस?
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हिंदू सभ्यता और संस्कृति में आदरणीय शंकराचार्य जी का विशेष महत्व है. अगर मैं कहूं कि उन्हें गुरू की संज्ञा दी गई है तो वह उचित होगा. भाजपा सरकार ने आदरणीय शंकराचार्य जी को अपमानित किया और फिर इस बात का अहंकार भी रखा कि वे उनका अपमान भी कर सकते हैं. क्या यह धर्म और संस्कृति का रास्ता हो सकता है? वाराणसी में 300 से ज्यादा मंदिर गिरा दिए गए हैं. दिल्ली में भी एक मंदिर को केवल RSS कार्यालय की पार्किंग बनाने के लिए गिरा दिया गया था. इसे कोई भारतीय स्वीकार नहीं करेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

2

2