KBP Times

राजस्थान में होगा Indian Air Force का सबसे बड़ा प्रदर्शन, 8 एयरबेस से एकसाथ उड़ेंगे 125 फाइटर जेट

Indian Air Force

Air Force Power News: राजस्थान में होगा Indian Air Force का सबसे बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। यह प्रदर्शन 12 फरवरी को जैसलमेर में होगा जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के भी आने की संभावना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ग्लोबल एयर पावर के रूप में उभर चुकी भारतीय वायुसेना एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखाने को तैयार है। राजस्थान में एयर पावर का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।

8 एयरबेस से एक साथ उड़ान भरते 125 से ज्यादा फाइटर जेट हवा और जमीन पर दुश्मन ठिकानों पर सटीक वार करेंगे। इनमें राफेल और सुखोई जैसे जेट शामिल होंगे।

Indian Air Force के मेगा युद्धाभ्यास ‘वायुशक्ति-2026’ की शुरुआत 12 फरवरी से होगी। फाइनल और मुख्य कार्यक्रम पोकरण फायरिंग रेंज में 26 फरवरी को होगा। इसमें राट्रपति और प्रधानमंत्री के भी आने की संभावना है।

फ्रंट लाइन के विमान दिखाएंगे दम

Indian Air Force वायुशक्ति-2026 में फ्रंट लाइन के सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई और राफेल अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

ये विमान हवा से जमीन पर और हवा से हवा में दुश्मन पर हमला करने के अभ्यास में शामिल होंगे। अभ्यास के दौरान वास्तविक परिस्थितियों में हमले की रणनीति को परखा जाएगा।

इस युद्धाभ्यास में केवल फाइटर जेट ही नहीं, बल्कि सहयोगी विमानों और हेलिकॉप्टरों की भी अहम भूमिका होगी। वायुसेना के अलग-अलग प्लेटफॉर्म एकीकृत रूप से मिशन को अंजाम देंगे।

पायलटों को पूरे करने होंगे मिशन

वायुशक्ति-2026 के तहत वायुसेना दो मोर्चों पर लड़ाई की तैयारी का अभ्यास करेगी। जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन के सामने ताकत दिखाई गई थी, उसी तर्ज पर इस अभ्यास में भी रणनीति और हथियार प्रणालियों का परीक्षण किया जाएगा।

अभ्यास के दौरान पायलटों को विभिन्न परिस्थितियों में मिशन पूरे करने होंगे। दिन और रात दोनों समय फायरिंग और ऑपरेशन किए जाएंगे, जिससे युद्ध जैसी वास्तविक स्थिति का अभ्यास हो सके।

यह भी पढ़ें : अजमेर दरगाह में मंदिर होने के दावे पर एक और याचिका न्यायालय ने स्वीकारी

राफेल की मिसाइलें रहीं निर्णायक

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान को घुटनों पर लाने में सबसे अहम भूमिका राफेल से दागी गई मिसाइलों की रही थी। खासतौर पर स्कैल्प मिसाइल का जिक्र किया गया है।

जिसे दुश्मन के डिपो और ठिकानों को तबाह करने के लिए इस्तेमाल किया गया। यह मिसाइल दुश्मन के रडार से बचते हुए सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।

इसके अलावा राफेल के लिए तैयार की गई मिटिओर मिसाइल और अन्य हथियार प्रणालियों की क्षमताओं को भी अभ्यास के दौरान प्रदर्शित किया जा सकता है। यह दुनिया की सबसे खतरनाक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों में शामिल है।

यह भी देखें : SIR की तारीख बढ़ने से राजस्थान में फिर जिंदा हुआ फोन टैपिंग का जिन्न! 

इन एयरबेस से उड़ान भरेंगे विमान

इस बड़े अभ्यास में देश के विभिन्न एयरबेस से विमान शामिल होंगे। इनमें जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, उत्तरलाई, नाल, सूरतगढ़, बाड़मेर, आगरा, हिंडन और अंबाला शामिल हैं।

इसके अलावा अभ्यास में मिराज-2000, जगुआर, मिग-29, अपाचे और चिनूक हेलिकॉप्टर भी भाग लेंगे। कुल मिलाकर वायुसेना के लगभग सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म इस अभ्यास का हिस्सा होंगे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RP Singh

“राहुल गांधी ने कांग्रेस के गुंडों…” बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बोला हमला

UGC

उच्च शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा, UGC ने जारी की फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Mann Ki Baat

“AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत…” मन की बात’ के 131वें एपिसोड में बोले PM मोदी

India and SA match

T20 World Cup : भारत का आज साउथ अफ्रीका से कड़ा मुकाबला, दर्शकों को मैच रोमांचक होने की उम्मीद

Air Strike on afghanistan

रमज़ान के दौरान पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 की मौत

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन