KBP Times

कांग्रेस विधायक के आपत्तिजनक बयान पर भड़कीं सपा नेता, कहा- निहायत ही घटिया…

SP leader Juhi Singh

Phool Singh Baraiya Controversial Statement: मध्य प्रदेश की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने विवादित बयान की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्टली ओबीसी में होते हैं. रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी व्यक्ति रास्ते से जा रहा हो, उसे खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो जाता है, रेप हो सकता है. उनके बयान पर राजनीति तेज होती जा रही है. समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी को ऐसे व्यक्ति को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए. यह महिलाओं के प्रति निहायत ही घटिया बयान है.

“इस्तीफा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए”
जूही सिंह ने आगे कहा कि इस तरह के बयान से मैं बेहद दुखी हूं कि कोई पुरुष सिर्फ दो मिनट की सुर्खियों में आने के लिए ऐसी टिप्पणी करता है. महिलाओं की इज्जत होती है. मैं यह कहना चाहती हूं कि जिन महिलाओं के साथ बलात्कार, घरेलू हिंसा, छेड़खानी होती है या जो एसिड अटैक सर्वाइवर हैं, उनकी मदद कीजिए. उन्हें दोबारा ज़िंदगी में मजबूती से खड़ा होने की ज़रूरत है. इस तरह की टिप्पणियों और बयानों से कहीं न कहीं महिलाओं की मुहिम को ठेस पहुंचती है. आप जनप्रतिनिधि बनने लायक नहीं हैं. आपको तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे को लेकर शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, कहा- कोई विकल्प नहीं…

“महिलाओं पर संवेदनहीन टिप्पणी देने से बचें”
वहीं उन्होंने रेप पर सपा नेता एसटी हसन के बयान पर कहा कि मैं अपने पूर्व सांसद से भी कहूंगी कि महिलाओं पर इस तरह की संवेदनहीन टिप्पणी देने से बचें. महिलाओं को उनकी आवश्यकता है, वो एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि रहें हैं. महिलाओं के साथ बलात्कार होता है, छेड़खानी होती है, डॉमेस्टिक वायलेंस, घरेलू हिंसा होती है. उसमें उनकी मदद करें, उन्हें दोबारा जिंदगी में मजबूती से खड़ा करने का प्रयास करें. टीका टिप्पणी से महिलाओं की स्थिति पर, जो आप संवेदनहीन बातें बोल रहे हैं, महिलाओं को और भी दुख होता है और उनकी इस मुहिम को, जो दोबारा वो कोशिश कर रही हैं, ठेस लगती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2