KBP Times

“घुसपैठिए, रोहिंग्या वोटर्स उन्हें…” बेलडांगा बवाल के बीच BJP नेता केया घोष का ममता सरकार पर फूटा गुस्सा

Beldanga Violence

Beldanga Violence: भाजपा नेता केया घोष ने बेलडांगा घटना पर कहा कि पश्चिम बंगाल में बेलडांगा में हिंदूओं पर जो अत्याचार हो रहा है, यह पश्चिम बंगाल सरकार की देन है. चुनाव आयोग द्वारा उनके(TMC) चहीते वोटर्स हैं, घुसपैठिए, रोहिंग्या वोटर्स उन्हें हटाया जा रहा है. इसलिए ऐसा किया जा रहा है. क्योंकि इन्हीं की बदौलत इतने सालों तक ममता बनर्जी की सरकार जीत रही है. पश्चिम बंगाल के लोग इसे(SIR) लेकर धन्यवाद जता रहे हैं. बेलडांगा की घटना को लेकर अभिषेक बनर्जी ने जो कहा है, उन्हें शायद जानकारी नहीं है कि कानून व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है. भाजपा की सरकार आएगी तो ये सब घटनाएं पश्चिम बंगाल में नहीं घटेगी.

झारखंड में प्रवासी मजदूर की मौत के बाद विवाद
बता दें कि पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में पिछले दो दिनों से हिंसा जारी है. पुलिस अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें से एक एआईएमआईएम का नेता भी है. पुलिस दावा कर रही है कि गिरफ्तार एआईएमआईएम नेता ही हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है. उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. बेलडांगा में विवाद झारखंड में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद शुरू हुआ है. मृतक के परिवार का आरोप है कि अलाउद्दीन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बंगाली बोलने के कारण उसे बांग्लादेशी समझकर निशाना बनाया गया. वहीं झारखंड पुलिस ने शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या का मामला बताया था.

यह भी पढ़ें: असम में PM मोदी ने कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘नकारात्मक राजनीति को देश लगातार नकार रहा है’

“जो घटना हुई वह बहुत दर्दनाक है”
मृतक अलाउद्दीन का शव जब बेलडांगा के गांव में पहुंचा तब स्थानीय लोग भड़क गए. गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसक भी हुई, पत्थरबाजी भी हुई. मामले को लेकर राजनीति भी तेज होती जा रही है. रविवार (18 जनवरी) को TMC नेता यूसुफ पठान ने बेलडांगा घटना में मारे गए व्यक्ति के परिवार से मुलाकात की.

जिसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो घटना हुई वह बहुत दर्दनाक है. ऐसी घटना न हो इसके लिए अभिषेक बनर्जी ने भी बात की है, मैंने भी इससे पहले पत्र लिखा था कि बेलडांगा, बहरामपुर के जितने भी प्रवासी मजदूर हैं जब वे बाहर जाते हैं तो उनके साथ गलत व्यवहार जो होता है वह न हो, यह बहुत दर्दनाक होता है जब भी ऐसा कोई हादसा होता है. हमारे जो प्रवासी मजदूर हैं सिर्फ दूसरे राज्य में जाकर काम नहीं करते बल्कि उस राज्य के विकास में भी काम करते हैं इसलिए इस तरह की घटनाएं बार-बार नहीं होनी चाहिए. अभी हालात ठीक हैं. यहां, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी ने पीड़ित परिवार के व्यक्ति को नौकरी देने को कहा है और जो बच्ची है उसकी शिक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2