KBP Times

“अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफर…” स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के बोले PM मोदी

PM Narendra Modi

National Startup Day: दिल्ली के भारत मंडपम में आज (16 जनवरी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्टार्ट अप डे पर युवाओं से संवाद किया. राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं. मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है. आज, हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. यह 10 साल का सफ़र आप जैसे हज़ारों-लाखों सपनों का सफ़र है. यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफ़र है.

उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है. भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. 2014 में, भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज भारत में लगभग 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं. दुनिया भी इस सफलता की कहानी को हैरानी से देख रही है.

यह भी पढ़ें: “बंगाल में कोई नवाबी रियासत..” CM ममता और पुलिस अधिकारियों को मिले नोटिस पर बोलीं BJP विधायक

आपका समय मुकदमेबाजी में बर्बाद नहीं होना चाहिए

PM मोदी ने कहा कि एक समय में जब मुश्किल नियम, लंबे अनुमोदन साइकिल और इंस्पेक्टर राज का डर नवाचार में सबसे बड़ी रुकावटें थीं. इसीलिए हमने भरोसे और पारदर्शिता का माहौल बनाया. जन विश्वास एक्ट के तहत 180 से ज़्यादा प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया है. हमने आपका समय बचाया है ताकि आप नवाचार पर ध्यान दे सकें. आपका समय मुकदमेबाजी में बर्बाद नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बदलाव में एक बड़ी भूमिका देश की बेटियों की रही है, आज, 45% से ज़्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कोई महिला डायरेक्टर या पार्टनर है. महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की फंडिंग के मामले में, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है.

21 लाख से अधिक नौकरियां प्रदान की गई

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक दशक पहले प्रधानमंत्री ने देश के समक्ष एक नई सोच रखी थी. हम सबको गर्व है कि आपके नेतृत्व में देश भर में बदलाव दिख रहा है, 2016 में जब स्टार्टअप इंडिया लॉन्च हुआ तो मात्र 400 के करीब स्टार्टअप हुआ करते थे. आज इस मुहिम ने एक विशाल रूप ले लिया है और 2 लाख से अधिक स्टार्टअप है. अनुमान है कि इन स्टार्टअप के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से 21 लाख से अधिक नौकरियां अभी तक प्रदान कर दी गई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव